Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में जल्द शुरू होगी 5 जी सेवा - संजीव कौशल

Updated on Monday, October 16, 2023 18:50 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में 5जी तकनीक को बढावा देने और विभागीय योजना को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कदम उठा रही है। कौशल आज यहां 5जी के लिए राज्य की तैयारी और विभागीय योजना को सुव्यवस्थित करने को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार ने बीआईएसएजी-एन के सहयोग से सड़क बुनियादी ढांचे और अन्य विभागीय बुनियादी ढांचे की मैपिंग के लिए तीन नए मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किए हैं। यह पहल राज्य में 5जी की तैयारी को बढ़ावा देने और विभागीय योजना को सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह एप्लीकेशन विशेष रूप से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, शहरी स्थानीय निकाय और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड विभागों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए हैं।
(SUBHEAD)

श्री कौशल ने 12 इनलाईन विभागों को 5जी लेयर को पीएम गति शक्ति पोर्टल पर समय पर अपलोड करने के निर्देश दिये। यह 5जी डेटा तकनीक की कुशल तैनाती सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उद्योग और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को पोर्टल पर डेटा अपलोड करने में विभागों के सामने आने वाली समस्याओं और चुनौतियों के समाधान के लिए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने के भी निर्देश दिये।

भारत सरकार ने हाल ही में उद्योग और वाणिज्य विभागों को 5जी रोलआउट से संबंधित छह प्रमुख बिंदुओं पर व्यापक डेटा प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। इसलिए प्रशासनिक सचिव चार से पांच दिनों में ही डेटा प्रस्तुत करें।

इस महत्वपूर्ण मामले को लेकर भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के अतिरिक्त सचिव आगामी 20 अक्टूबर को राज्य का दौरा करने करने वाले हैं। इस दौरान विभिन्न विभागों के साथ बैठकें भी आयोजित की जाएगी जिसमें डेटा सबमिट करने और पोर्टल का उपयोग करने बारे जानकारी साझा की जाएगी। इसके अलावा मुद्दों को व्यवस्थित और सुव्यवस्थित तरीके से शुरू करने को लेकर आने वाली चुनौतियों में  संरचनात्मक विचार और सफल 5जी रोलआउट जैसे कई अन्य प्रासंगिक तत्वों बारे अवगत करवाया जाएगा।  

श्री कौशल ने कहा कि हरियाणा सरकार उन्नत दूरसंचार प्रौद्योगिकी के लिए राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और भारत सरकार के स्थापित मानकों की अनुपालना में 5जी बुनियादी ढांचे की कुशलता व समर्पण से शुरू करने के लिए तत्पर है।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X