Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में जारी रहेगी आशा वर्करों की हड़ताल, बैठक बेनतीजा

Updated on Monday, October 16, 2023 18:35 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में चल रही आशा वर्करों की हड़ताल को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के साथ हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका है। दूसरे चरण की इस बैठक में सरकार की तरफ से जहां आशा वर्करों को एक सप्ताह में सभी मांगों को फैसले का आश्वासन दिया गया है वहीं आशा वर्करों ने 18 व 19 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मंत्रियों और विधायकों के आवास पर 24 घंटे का पड़ाव डालने का ऐलान कर दिया है।

(SUBHEAD)
हरियाणा में करीब बीस हजार आशा वर्करों की हड़ताल पिछले तीन माह से चल रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की अध्यक्षता में दूसरे दौर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यूनियन की ओर से आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की अध्यक्ष सुरेखा, महासचिव सुनीता, सीटू महासचिव जय भगवान, यूनियन कोषाध्यक्ष अनीता, उपाध्यक्ष, रानी, मीरा, सुधा,पूनम व सचिव कमलेश शामिल रहे। बैठक में एनएचएम के निदेशक राज नारायण कौशिक, आशा कॉर्डिनेटर चांद सिंह मदान आदि अधिकारी शामिल थे।
करीब तीन घंटे तक चली बैठक के बाद यूनियन अध्यक्ष सुरेखा ने बताया कि मुख्य प्रधान सचिव ने मांगों के बारे में आश्वस्त किया कि हफ्ते भर में मुख्यमंत्री व सरकार अंतिम नतीजे पर पहुंचेगी। यूनियन ने कहा कि सरकार जब तक मांगों का निपटारा नहीं करेगी हड़ताल जारी रहेगी। आशा वर्कर यूनियन हरियाणा पूर्व धोषित कार्यक्रम अनुसार 18-19 अक्तूबर को सरकार के मंत्रियों और विधायकों के दरवाजों पर 24 घंटे के पड़ाव डाले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य की बीस हजार आशा वर्कर सरकारी कर्मचारी का दर्जा,26 हजार रुपए न्यूनतम वेतन, इंसेंटिव में 50 प्रतिशत कटौती की बहाली, ईपीएफ एवं ईएसआई की सुविधा, रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने और रिटायरमेंट पर सम्मानजनक पेंशन व ग्रेज्यूटी आदि मांगों को लेकर 8 अगस्त से हड़ताल पर हैं। जिस कारण जच्चा-बच्चा व टीकाकरण सहित आशा वर्कर्स द्वारा किए जाने वाले अन्य काम बुरी तरह प्रभावित हो रहें हैं।
यूनियन अध्यक्ष सुरेखा और महासचिव सुनीता ने कहा कि सरकार के साथ यह चौथे दौर की वार्ता थी। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव ने बताया कि यूनियन के साथ पिछली बैठक के बाद वित्त विभाग और मुख्यमंत्री के साथ मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई है। आज जो चर्चा हुई है उस बारे सरकार अगले 4- 5 दिन में अंतिम निर्णय पर पहुंचा जायेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X