Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट्स में पत्रकारों को आरक्षण सुविधा दे सरकार:धरणी

Updated on Sunday, October 01, 2023 15:38 PM IST

 

चंडीगढ़। एम डब्ल्यू बी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय भुटानी ने कहा कि पत्रकारों को पैंशन की आयु 60 साल से कम कर 58 साल करने पर भी सरकार विचार कर रही है।उन्होंने मांग की कि किसी पत्रकार की मृत्यु पर उसकी पत्नी को भी पेंशन देने की व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की घोषणा की पत्रकारों के अभी तक हो रहे 5 लाख के बीमा की राशि बढ़ाकर 10 लाख रूपये होगी का मीडिया वेल बींग एसोशिएशन(रजिस्टर्ड) ने स्वागत किया है।

(SUBHEAD)
चन्द्र शेखर धरणी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय भुटानी ने कहा कि पत्रकारों व इनके परिवारों को जल्दी सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर मेडिकल सुविधा मिले, उस पर भी सरकार मंथन कर रही है।सरकार हाऊसिंग बोर्ड की विभिन्न योजनाओं में पत्रकारों के लिए आरक्षण की सुविधा पर भी सहानुभूति से सोचे।

डिजिटल मीडिया को मान्यता देने के नियमो को लचीला बनाने की वकालत की।उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया को मान्यता प्रदान करने के नियमों में कुछ परिवर्तन की जरूरत है।जो अन्य राज्यो जैसे पँजाब की तर्ज पर हरियाणा को भी करने की जरूरत है।उन्होंने डिजिटल को एड देने के मामले में भी पॉलिसी जल्दी लागू करने की मांग की।
चन्द्र शेखर धरणी व संजय भुटानी ने कहा कि एम डब्ल्यु बी की तरफ से मीडिया वेल्बीनग एसोसिएशन(रजिस्टर्ड) को पंचकूला में मुख्यालय बनाने व प्रेस क्लब चंडीगढ़ की तर्ज पर भवन बनाने के लिए सस्ते दाम पर 500 गज(एक कैनाल) जगह उपलब्ध करवाई जाए।पत्रकारों के लिए सस्ते दामों पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। प्रजतन्त्र के तीन स्तंभ को टोल फ्री है। चौथे स्तंभ मीडिया को भी टोल फ्री सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

मीडिया के लिए मुफ्त मेडिकल सुविधा पूरे हरियाणा में की जाए। हरियाणा सरकार के द्वारा डिजिटल मीडिया के लिए बनाए गए नियमों मेें मान्यता प्रदान करने की व्यवस्था को सरल किया जाए। तथा पड़ोसी राज्य पंजाब व अन्य राज्यों की तर्ज पर संशोधन किया जाए। किसी भी वेब मीडिया का मुख्यालय चाहे हरियाणा से बाहर हो, उन्हें भी मान्यता प्रदान की जाए।हरियाणा प्रेस मान्यता कमेटी तथा प्रेस रिलेशन कमेटी का पुर्न गठन किया जाए तथा मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के दो दो सदस्यों को उसमें शामिल किया जाए।
चन्द्र शेखर धरणी व भुटानी ने कहा कि हमारी मीडिया वेल्बीनग एसोसिएशन(रजिस्टर्ड) पत्रकारों के कल्याण व उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरे हरियाणा में कार्य कर रही है। अभी तक बिना किसी भी पत्रकार से एक रुपया लिए 350 पत्रकारों के 10-10 लाख रुपये प्रति पत्रकार टर्म इंश्योरेंस व दुर्घटना मृत्यु बीमा करवाये हैं।संस्था द्वारा 151 पत्रकारों की मुफ्त 10-10 लाख रुपये प्रति पत्रकार टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी माननीय सी एम साहिब श्री मनोहरलाल के करकमलों से रिलीज करवाई है।हमारी सांस्था ने हरियाणा, यू टी चंडीगढ़, पँजाब,हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में अभी तक अपनी राज्य इकाईयों का विधिवत गठन व वहां के पत्रकारों के 10-10 लाख रुपये के निशुल्क दुर्घटना जीवन बीमा व टर्म इंश्योरेंस करवाए हैं।

एसोसिएशन की मांग पर हरियाणा सरकार ले चुकी है कई सराहनीय फैसले
चन्द्र शेखर धरणी ने बताया कि लगातार पत्रकारों के कल्याण को आगे बढ़ रही मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी द्वारा कुछ समय पहले ही 16 मार्च 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री से उनके निवास संत कबीर कुटीर पर पत्रकारों को दी जाने वाली मासिक पेंशन में बढ़ोतरी की मांग की गयी थी। जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री द्वारा पेंशन राशि को प्रतिमाह 10 हजार से बढाकर 11 हजार रुपए कर दी गई। जो जल्दी पत्रकारों को मिलनी शुरू हो जाएगी।एसोसिएशन की मांग अनुसार यह पेंशन राशि आगे भी ऑटोमेशन मोड पर डीए में वार्षिक वृद्धि के अनुपात में बढ़ती रहेगी। संस्था द्वारा पत्रकारों के कल्याण को लेकर और भी कई डिमांड प्रदेश सरकार से की गई हैं। जिस पर भी मुख्यमंत्री ने सहमति भरा आश्वासन देते हुए उद्धार हृदय से स्वीकार किया था।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X