Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

संजय यादव बने जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम के प्रधान, सत्येंद्र सिंह वरिष्ठ उप-प्रधान

Updated on Sunday, June 12, 2022 16:24 PM IST

 

गुरुग्राम। जर्नलिस्ट एसोसिएशन, गुरुग्राम (जेएजी) की सामान्य बैठक रविवार को यहां सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें द ट्रिब्यून एवं पीटीआई के वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव को प्रधान चुना गया। चुनाव के बाद भविष्य में पत्रकार हित, समाज हित में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में निवर्तमान प्रधान सोनू यादव ने सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में संजय यादव को प्रधान चुनने के अलावा दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ सत्येंद्र सिंह को वरिष्ठ उप-प्रधान, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ उमाशंकर सिंह को उप-प्रधान, नवभारत टाइम्स से अखिल सक्सेना को महासचिव, दैनिक जागरण के डिप्टी ब्यूरो चीफ आदित्य राज को सचिव, हिन्दुस्तान टाइम्स की कोरेस्पोंडेंट लीना धनखड़ को सह-सचिव, फोटो जर्नलिस्ट संजय चौहान को कार्यालय सचिव, दैनिक भास्कर से राम खटाना को कोषाध्यक्ष और ह्यूमन इंडिया के संपादक उमेश गर्ग को प्रवक्ता चुना गया है।


कार्यकारिणी के चुनाव में एसोसिएशन सदस्य हिंदुस्तान टाइम्स से अभिषेक बहल, अमर उजाला से मयंक तिवारी, पायनियर/सच कहूं से संजय मेहरा, टेलिविजन पत्रकार प्रवीन वत्स, खबर हरियाणा के संपादक राजकुमार चित्रा, दैनिक जागरण से अनिल भारद्वाज, अमर उजाला से प्रवीण कुमार, पंजाब केसरी से धमेंद्र कौशिक, गुडग़ांव मेल से पवन यादव, अमर उजाला से पंकज, गौरव आदि अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बैठक की सामान्य कार्यवाही आरंभ हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि हर महीने के पहले रविवार को एसोसिएशन कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को तरजीह देगी, जिसके तहत अगले कुछ दिनों में ही किसी अन्य संस्था या निजी अस्पताल से मिलकर हेल्थ चेकअप कैम्प आयोजित किया जाएगा। बैठक में शहर में प्रेस क्लब और एसोसिएशन के नए कार्यालय की भी मांग उठाई गई। इसके लिए जल्द ही एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल पहले उपायुक्त निशांत कुमार यादव से मिलेगा। तत्पश्चात मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने भी यह मांग रखी जाएगी। बैठक में अन्य कई अहम मसलों पर भी चर्चा की गई।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X