Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

शिक्षा के बगैर संभव नहीं बेहतर समाज का निर्माण:गजेंद्र फौगाट

Updated on Wednesday, May 25, 2022 20:15 PM IST

पंचकूला। प्रत्येक नागरिक को शिक्षा पर अधिकार है। शिक्षा के बगैर यह समाज अधूरा है। शिक्षा के बगैर बेहतर समाज का निर्माण संभव नहीं है। हरियाणा सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा मिले। सरकार की इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सामजिक संगठन अहम भूमिका निभा सकते हैं।
(SUBHEAD)
उक्त विचार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी (पब्लिसिटी) एवं अतिरिक्त निदेशक हरियाणा कला परिषद गजेंद्र फौगाट ने बुधवार को प्रयोग फांउडेशन द्वारा शिक्षा बैंक अभियान के तहत पंचकूला के सैक्टर-16 स्थित आशियाना चिल्ड्रन होम्स जरूरतमंद बच्चो को स्टेशनरी किट वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे अगर शिक्षित होंगे तो वह आने वाले समय में बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। सामाजिक संगठनों का यह दायित्व है कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें।  
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करने के बाद संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए प्रयोग फांउडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा बैंक कार्यक्रम के तहत अब तक 6280 बच्चों को स्टेशनरी किट व अन्य शिक्षा सामान मुहैया करवाया जा चुका है। इसके अलावा समय-समय पर झौंपड़ पट्टी क्षेत्र के बच्चों के लिए भी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है।
(MOREPIC2) 
इस अवसर पर बोलते हुए पंचकूला के जिला बाल कल्याण अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा पंचकूला जिले में चार चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट चलाए जा रहे हैं जहां सौ से अधिक बच्चों का पालन पोषण किया जा रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की अधिवक्ता एवं समाज सेवी रितु सिंह मान ने कहा कि भारतीय संविधान में प्रत्येक नागरिक को शिक्षा का अधिकार दिया गया है। 
इसके बावजूद आज के दौर में कुछ लोग अपनी बच्चियों को बेहतर शिक्षा से दूर रखते हैं। लड़कियों को शिक्षित करने में सरकार की योजनाएं तथा समाजिक संगठन अहम भूमिका निभाते हैं। आशियाना चिल्ड्रन होम्स की महासचिव सीमा गुप्ता ने बताया कि यहां बच्चों के रहन-सहन के अलावा कंप्यूटर प्रशिक्षण का भी प्रबंध किया गया है। इस अवसर पर साहित्यकार एवं लेखिका सीमा गुप्ता, आशियाना होम्स की किरण शर्मा, शिवांगी बंसल, प्रयोग फांउडेशन के संस्थापक सदस्य नवनीत शर्मा, तान्या रोहिल्ला समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Readers' Comments
Pars Ram Singh Badhan. 6/14/2023 7:21:36 AM

ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਧੰਨਵਾਦ ਜੀਓ 🙏🏻 ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਆਪਾਂ ਸਭਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਚਰਨਾਂ ਦੀ ਧੂੜ ਬਖਸ਼ਣ ਜੀ 🙏🏻 ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ।🙏🏻🙏🏻🌹🌹🎉🎉

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X