Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम: अन्नदाता व शहीदों को समर्पित होगा राष्ट्रीय बौद्धिक महासम्मेलन: जसबीर मलिक

Updated on Monday, April 11, 2022 18:12 PM IST

-आगामी 13 अप्रैल को होगा राष्ट्रीय बौद्धिक महासम्मेलन
-नेहरा खाप ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अमित नेहरा समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति लेंगे हिस्सा

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। 13 अप्रैल को बैसाखी महापर्व पर देश के अन्नदाता किसान और जलियांवाला बाग के शहीदों को समर्पित राष्ट्रीय बौद्धिक महासम्मेलन होगा। इस महासम्मेलन के संयोजक जसबीर सिंह मलिक ने बताया कि महासम्मेलन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

इस महासम्मेलन में अनेक विश्वविद्यालयों के कुलपति, इतिहासकार, लेखक, शिक्षाविद् सहित सेंकड़ों की संख्या में सामाजिक संस्थाएं, संस्थान, खाप पंचायतों, किसान संगठन व विभिन्न जाट सभाओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय बौद्धिक महासम्मेलन में शिक्षा व जागरूकता के जरिए वैदिक सभ्यता संस्कृति की विरासत विकसित करने पर बल दिया जायेगा व राष्ट्र व समाज हित में हिदायतें व सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए जायेंगे।

इसी महासम्मेलन में भारतीय रिश्ते सेवा द्वारा विवाह योग्य युवक युवतियों हेतु अभिभावकों का परिचय सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें परिवारों के मुखिया एक दूजे से मिल कर विवाह हेतु परिचय करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए इस महासम्मेलन में नेहरा खाप ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अमित नेहरा को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर देश भर की 101 विभूतियों को जाट रत्न-2022 अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

इस महासम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में जाट समाज की भूमिका व योगदान, बढ़ती कुरीतियां व समाधान के लिए कर्तव्य, वर्तमान परिस्थितियों में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा का विषय होंगी इस बारे इतिहासविद् अपने शोध पत्र पेश करेंगे। कई वर्षों के अंतराल के बाद होने जा रही सर्वखाप पंचायत में समाज हित में सर्वसम्मति से प्रस्ताव जारी कर दूरगामी निर्णय लिए जायेंगे। साथ ही एकजुटता व जागृति का संदेश देकर महत्वपूर्ण कदम उठा कर भविष्य की रणनीति पर फैसले लिए जाएंगे।

जसबीर सिंह मलिक ने बताया कि साहित्यिक विकास व इतिहास लेखन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय साहित्यिक लेखक मंच की स्थापना की स्थापना की जाएगी। राष्ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन में हरियाणा, यूपी, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, एमपी, चंडीगढ़ व उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों में रह रहे गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X