Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम: एक समान विकास की पक्षधर है भाजपा सरकार: सतप्रकाश जरावता

Updated on Saturday, March 19, 2022 19:03 PM IST


गुरुग्राम के गांव खो व कासन में विकास कार्यों का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह में मंचासीन विधायक सतप्रकाश जरावता व अन्य अतिथि।


-बोले, शिक्षा के मंदिरों में नहीं रहेगी इंफ्रास्ट्रक्चर की कोई कमी
-गांव खो के सरकारी स्कूल को 8वीं से अपग्रेड कर 12वीं तक किया
-कासन गांव में गलियों के निर्माण का किया शिलान्यास
-स्कूल में तीन नये कमरे बनवाने पर विधायक का ग्रामीणों ने जताया आभार

संजय कुमार मेहरा

गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम के गांव खो और कासन में पटौदी के विधायक सतप्रकाश जरावता द्वारा करोड़ों रुपये के विकास कार्य का शिलान्यास किया गया। गांव खो में सरकारी स्कूल को आठवीं से सीधा बारहवीं क्लास तक कराने ओर स्कूल में तीन नये कमरे बनवाने के लिए विधायक सतप्रकाश जरावता का ग्रामीणों की ओर से अभिन्दन किया गया। विधायक ने कासन गांव में गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

 (MOREPIC1) 

गांव खो मानेसर की तरफ से विधायक सतप्रकाश जरावता का सरपंच राजेंद्र, पूर्व सरपंच विक्रम, पूर्व सरपंच रोहतास, जगमाल नम्बरदार, मोहित, जीते, बंसी, नरेंद्र, रामशरा, राजबीर पप्पू, रामजीवन, सुरेश यादव समेत ग्रामीणों की ओर से पगड़ी बांधकर स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर गुरुग्राम सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष सरपंच सुन्दरलाल यादव सिकन्दरपुर, विजयपाल सरपंच नाहरपुर, प्रदीप सरपंच, दयाराम चेयरमैन, ओमप्रकाश पूर्व सरपंच, देविंदर यादव, साधु सिंह, सुरेश यादव, गांव कासन की तरफ से गांव के सरपंच सतदेव, पूर्व सरपंच रमेश जांगड़ा, विनोद चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

(MOREPIC2) 

इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक सतप्रकाश जरावता ने कहा कि प्रदेश के एक समान विकास की पक्षधर प्रदेश की भाजपा सरकार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में सुविधाएं देने पर फोकस कर रही है। चाहे स्कूलों को अपग्रेड करने की बात हो या फिर स्कूल में इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने की। सरकार की हर स्तर पर सुविधाओं में इजाफा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मानेसर क्षेत्र के विकास के लिए मानेसर नगर निगम का गठन किया है। नगर निगम में शामिल गांवों की अब कायापलट की जाएगी। गांवों में शहर की तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी।

(MOREPIC3)

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कोई समस्या हो, कोई सुविधा से वंचित हो तो बेझिझक उन्हें बता सकते हैं। हर समस्या का समाधान तय समय में होगा और हर सुविधा दी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष उन्होंने अब तक जो भी मांगें रखी हैं, उनको तत्काल प्रभाव से पूरा किया गया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश के हर गांव, हर कस्बे, हर जिले का एक समान विकास करने को संकल्पबद्ध हैं।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X