Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा के 14 अधिकारियों को मिलेगा पुलिस पदक

Updated on Tuesday, January 25, 2022 19:19 PM IST


चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज, करनाल ममता सिंह और सीआईडी पंचकूला के पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र वत्स को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।
(SUBHEAD)
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में धर्मबीर सिंह, कमांडेंट द्वितीय आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, अनिल कुमार डीएसपी नारायणगढ़, शीतल सिंह डीएसपी आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, मनीष सहगल डीएसपी सीआईडी फरीदाबाद, सुनीता रानी इंस्पेक्टर आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, जनक राज उप-निरीक्षक हिसार, सुख राम सिंह ईएसआई पंचकूला, उमेश कुमार ईएसआई फरीदाबाद, सीमा ईएसआई टेलीकॉम पंचकूला, राम गोपाल एएसआई जीआरपी कुरुक्षेत्र, विनोद कुमार एएसआई सीआईडी, पंचकूला और राजेश कुमार एएसआई पुलिस मुख्यालय पंचकूला शामिल हैं।
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे 14 अधिकारियों को इन महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X