Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम के अस्पतालों व स्कूलों में शुरू हो गया किशोरों का टीकाकरण

Updated on Monday, January 03, 2022 12:15 PM IST

-नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में डा. बलविंद्र ने किया शुभारंभ
-15 से 18 साल के बीच के किशोरों को लगाई गई कोवैक्सीन

Sanjay Mehra

गुरुग्राम। 18 साल से ऊपर के बाद अब 15 से 18 साल के किशोरों का कोरोनारोधी टीकाकरण सोमवार से शुरू हो गया। टीकाकरण के लिए जिले के मुख्य अस्पतालों के अलावा पीएचसी, सीएचसी, यूपीएचसी और निजी एवं सरकारी स्कूलों में केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक सभी केंद्रों पर किशोरों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

यहां नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में किशोरों के टीकाकरण अभियान की विशेष तैयारियों के साथ शुरुआत की गई। विधिवत रूप से रिब्बन काटकर डा. बलविंद्र ने टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजावट की गई। किशोरों में किसी तरह का तनाव, डर ना हो, इसके लिए उनकी काउंसलिंग भी की जा रही है।

अस्पताल में वैक्सीनेशन इंचार्ज डा. सुशीला ने सभी नर्सिंग ऑफिसर्स को बेहतर काम करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती पूनम सहराय, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती जपिंद्र, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती शुभलता व नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती नीलम आदि उपस्थित रहे।

 (MOREPIC1)

जिला में वैक्सीनेशन अभियान के नोडल अधिकारी एवं उप-सिविल सर्जन डॉ. एमपी सिंह के मुताबिक जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू किया गया, उनमें एसडीएच हेलीमंडी, सुल्तानपुर, ट्रेंनिंग सेंटर एसडीएच सोहना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोमा, मंदपुरा, सूरत नगर, दौलताबाद, ओम नगर, कासन, घाटा व वजीराबाद, पीएचसी गड़ी, राजीव नगर, नाहरपुर रूपा, गुडग़ांव गांव, मुल्लाहेड़ा, बादशाहपुर, राजेंद्रा पार्क, सीएचसी फर्रूखनगर,पीएचसी भांगरोला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलपुर, पीएचसी भोड़ा कला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर, तिगरा, मानेसर, नाथूपुर, पटेल नगर, पीएचसी पलड़ा, घंघोला, बसई एनक्लेव व चंद्रलोक, नागरिक अस्पताल पटौदी, पीएचसी भोंडसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखराली, लक्ष्मण विहार, फिरोज गांधी कॉलोनी व खांडसा, पॉलीक्लीनक सेक्टर-31 शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर कॉवेक्सीन की पहली डोज के रूप में 50 स्लॉट ऑनलाइन व 50 स्लॉट ऑफलाइन माध्यम से उपलब्ध कराए गए।

 39 स्कूलों में भी बनाए गए है वेक्सीनेशन केंद्र
जिले के 39 सरकारी व निजी स्कूलों में भी वेक्सीनेशन केंद्र बनाए गए, जिनमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलताबाद, कासन, सी-ब्लॉक पालम विहार, नाथुपुर, बसई एनक्लेव, अभयपुर, बहोड़ाकला, सिकन्दरपुर, फर्रूखनगर, घाटा, सोहना, भोंडसी, मोहम्मदपुर, सरहौल, वजीराबाद, डूंडाहेड़ा व बादशाहपुर, हेमेंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल व राव लाल सिंह स्कूल गुढ़ाना, डीएवी स्कूल खांडसा रोड, शांति निकेतन स्कूल टेकचंद नगर, संस्कृति स्कूल, डीएवी सेक्टर 49, गवर्नमेंट गल्र्स स्कूल जैकबपुरा, बाल भारती पब्लिक स्कूल आईएमटी मानेसर, गवर्नमेंट गल्र्स स्कूल हेलीमंडी, अजंता स्कूल ताजनगर, सीडी इंटरनेशनल स्कूल फाजिलपुर, लायन पब्लिक स्कूल, राजीव गांधी हाई स्कूल राजेंद्र पार्क, चित्रगुप्त स्कूल टीकली, पाथ फाइंडर स्कूल पटौदी, डीएवी स्कूल सेक्टर 14, सीसीए स्कूल सेक्टर-4, द्रोणा स्कूल रवि नगर, आकाश पब्लिक स्मूल गुडग़ांव गांव, लिटिल ब्लॉसम स्कूल हंस एनक्लेव गली नंबर 7, न्यू शिशु कल्याण पब्लिक स्कूल चंदू, ऋषि पब्लिक स्कूल सेक्टर-31 आदि केन्द्रों पर 100 स्लॉट उपलब्ध कराए गए। इसके अतिरिक्त जिला में 10 निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

किशोरों के अभियान को भी सफल बनाएं: सीएमओ डा. वीरेंद्र यादव
सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने सोमवार से शुरू हुए किशोरों के टीकाकरण अभियान पर जिलावसियों से अपील करते हुए कहा कि जिस उत्साह के साथ आप सभी ने 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाया है। उसी तरह से किशोरों के लिए शुरू हुए इस अभियान को भी सफलता के शिखर तक पहुंचाने में सहयोग करें।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X