Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सभी जिलों में आक्सीजन के प्रबंध पूरे करें उपायुक्त:मनोहर लाल

Updated on Sunday, January 02, 2022 22:04 PM IST

कोरोना गाइडलाइन का उलंघन करने पर पांच से पांच हजार तक जुर्माना
चंडीगढ़, 2 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार कोरोना की तीसरी लहर की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सभी जिला उपायुक्त वीसी के माध्यम से जुड़े। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वह जिलों में ऑक्सीजन प्लांट, अस्पताल एवं आवश्यक उपकरण एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपायुक्त अपने जिलों की लोकल लेवल कमेटियों को भी सर्तक रखें।
आंगनबाडी वर्कर तथा शिक्षा विभाग की भी आवश्यकता पडऩे पर उनकी सेवाएं ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि बस स्टेण्ड, लघु सचिवालय, मॉल, जिम तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पूरी निगरानी रखें और ऐसे स्थानों पर बिना वेक्सीन डोज लगवाए लोगों का प्रवेश निषेध करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश यात्रा करके आने वाले यात्रियों पर पूरी निगरानी रखी जाए, जब तक यह सुनिश्चित न हो, कि उनमें किसी भी तरह के कोविड संबंधी लक्षण नहीं हों। टेस्टिंग की रिपोर्ट आने तक उन्हें होम आईसोलेट करें। मुख्यमंत्री ने यह भी अवगत करवाया कि नए वेरियंट की टेस्टिगं की सुविधा महर्षि दयानन्द युनिवर्सिटी रोहतक में शुरू कर दी गई है। अब टेस्टिंग के परिणाम जल्द आने शुरू हो जाएगें। इसके अलावा अन्य स्थानों पर टेस्टिंग बढाई जा रही है।  
उन्होंने कहा कि नए वेरिंयंट का प्रभाव तेजी से बढ रहा है और दूसरी लहर का वेरियंट भी एक्टिव है। इसलिए एहतिहायत बरतना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने नाईट मुवमेंट का प्रतिबंध सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर कोविड निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर 500 रुपए तथा संस्थाओं पर 5000 रुपए का जुर्माना किए जाने का प्रावधान है।    
मुख्यमंत्री ने कहा कि हैल्थ वर्कर एवं फ्रंट लाईन वर्कर तथा 60 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए 10 जनवरी से कोरोना प्रीकॉशन डोज लगानी आरम्भ की जाएगी। इसके अलावा 15 से 18 साल तक की आयु के बच्चों को भी 3 जनवरी से को-वैक्सिन लगानी शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूग्राम, फरीदाबाद, पंचकूुला, सोनीपत व अम्बाला में कोरोना के मामले बढ रहे है। इसलिए इन जिलों को ए ग्रुप में रखा गया है। इन जिलों में अधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने उपायुक्तों को प्रतिदिन कोरोना केसों की समीक्षा करने को भी कहा। हर रोज लगभग 3 लाख वेक्सिनेशन डोज लगाई जा रही है तथा अब तक लगभग 3 करोड़ 45 लाख़ लोगों को वेक्सिन लगाई जा चुकी है। इसमें लगभग 2 करोड़ लोगों को पहली तथा एक करोड़ 44 लाख लोगों को दूसरी वैक्सिन डोज शामिल है।  
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी. एस. ढेसी, मुख्य सचिव संजीव कौशल, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पी.के.दास, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग  राजीव अरोड़ा, एनएचएम डायरेक्टर प्रभजोत सिंह, एडीआईपीआर वर्षा खनगवाल भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X