Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

जब वाजपेयी ने तीन मिनट में दिया था गुड गवर्नेंस का संदेश

Updated on Sunday, January 02, 2022 21:49 PM IST

चंडीगढ़, 25 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा के प्रभारी विनोद तावड़े ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें याद करते हुए कहा कि वाजपेयी सही मायने में गुड गवर्नेंस का प्रतीक थे।
तावड़े ने वाजपेयी के जन्म दिवस पर जारी वीडियो संदेश में पहली बार मूक-बधिरों की सुविधा के लिए साइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया है। जिससे उन्होंने अपनी बात अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है।
हरियाणा प्रवास पर आए विनोद तावड़े ने कहा कि वर्ष 1999 में वह भाजपा मुंबई के अध्यक्ष थे। वहां उस समय मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजैक्ट करीब तीन साल से अटका हुआ था। यह तय नहीं हो पा रहा था कि अर्बन ट्रांसपोर्ट के लिए रेल मंत्रालय कर्ज लेगा या वित्त मंत्रालय कर्ज लेगा।
केंद्र में जब वाजपेयी सरकार आई तो भाजपा अध्यक्ष होने के नाते वह तथा महाराष्ट्र के नेता प्रमोद महाजन उनसे बैठक करने के लिए गए। बैठक में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिंह तथा रेल मंत्री नितिश कुमार को भी बुलाया गया। भाजपा अध्यक्ष होने के नाते जब वह अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजैक्ट की जानकारी वाजपेयी को देने लगे तो उन्होंने बीच में रोकते हुए अपने पास बिठाकर प्रोजैक्ट को समझा और महज तीन मिनट में कहा कि रेल मंत्रालय कर्ज लेगा और वित्त मंत्रालय इसकी गारंटी देगा। अटल जी ने गुड गवर्नेंस के माध्यम से यह फैसला देकर तीन साल से लटके प्रोजैक्ट को पंख लगा दिए।
विनोद तावड़े ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से यह सीखने को मिलता है कि संगठन का क्या महत्व है। राजनीति में रहकर समाज के लिए काम करते समय किन-किन विषयों का महत्व होता है और उन्हें कैसे जनहित में सुलझाया जाता है। यही सही मायने में गुड गवर्नेंस हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X