Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सुपवा हरियाणा में शुरू करेगी साप्ताहिक कोर्स

Updated on Sunday, January 02, 2022 21:38 PM IST

चंडीगढ़ 31 दिसम्बर। हरियाणा के राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि पंडित लखमी चन्द स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ पर्फोमिंग एण्ड विजुअल आर्टस (सुपवा) रोहतक देश का ऐसा अकेला विश्वविद्यालय है, जो बॉलीवुड तथा हॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित विभिन्न कला विधाओं में शिक्षित कर युवाओं के सपने साकार करने के साथ-साथ रोजगार के क्षेत्र में उनका भविष्य स्वर्णीम करेगा।
उन्होंने शुक्रवार को सुपवा विश्वविद्यालय के कुलपति व बॉलीवुड कलाकार गजेंद्र चौहान से बातचीत में कही। गजेंद्र चौहान ने कुलपति का पद ग्रहण करने के बाद पहली बार राज्यपाल व कुलाधिपति दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात की और विश्वविद्यालय के विकास के लिए नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में बताया।
राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा के लोग सरल व सीधे स्वभाव के लोग हैं और इनके स्वभाव में ही कला की अनूठी प्रतिभा है। इस प्रतिभा को निखार कर उचित पटल प्रदान करने में सुपवा विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कुलपति व अभिनेता गजेंद्र चौहान ने बताया कि हरियाणा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रदेश के लोगों की हाजिर-जवाबी शैली से पता चलता है कि इनमें स्वभाविक कला वास करती है। उन्होंने कहा कि वे अब अपने अनुभवों का भरपूर प्रयोग करके प्रदेश के युवाओं और छात्रों को कला के क्षेत्र में और अधिक आकर्षित कर पारंगत करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में कला, फैशन, एक्टिंग एनिमेशन और ग्राफिक आदि के लिए वीकेंड कोर्सेज शुरू किए जाएंगे। इसके लिए सुप्रसिद्ध कलाकारा हेमा मालिनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञ महान विभूतियों व कलाकारों का पैनल बनाया जा रहा है और उनसे बात भी हो चुकी है। ढांचागत सुविधाओं के लिए जिला स्तर पर स्कूल कॉलेजों का चयन कर सभी तरह की सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इसके साथ-साथ उपरोक्त विषयों के लिए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X