Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भाजपा ने चंडीगढ़ में बदले राजनीति के मायने:खट्टर

Updated on Sunday, December 12, 2021 19:18 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान चंडीगढ़ में राजनीति के मायनों को बदला है। यहां अब केवल विकास की बात होती है।
खट्टर रविवार को वार्ड नंबर 27 से पार्टी प्रत्याशी रविंदर रावत के समर्थन में सैक्टर-39 में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले खट्टर ने वार्ड नंबर चार से पार्टी प्रत्याशी सविता गुप्ता, वार्ड नंबर पांच से पार्टी प्रत्याशी नितिका गुप्ता तथा वार्ड नंबर छह से भाजपा प्रत्याशी सरबजीत कौर के समर्थन में मनीमाजरा स्थित राणा हवेली में, वार्ड नंब 16 से पार्टी प्रत्याशी उषा के समर्थन में सैक्टर-25 में जनसभा को संबोधित किया।

(SUBHEAD)
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एक समय ऐसा था जब चंडीगढ़ और यहां की निगम को केवल घोटालों के लिए ही याद किया जाता था लेकिन जब से केंद्र व चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से यहां सिर्फ विकास की बात हो रही है।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने विकास को गति दी है। इस गति को बरकरार रखने के लिए चंडीगढ़ वासी एक बार फिर से भाजपा को चुनने के लिए तैयार हैं।
खट्टर ने कहा कि यह चुनाव भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर मोहर लगाने का काम करेगा। चुनावों की घोषणा होते ही विरोधियों में खलबली मची हुई है। कई निर्दलीय तो भाजपा का दामन थाम चुके हैं लेकिन चुनाव आते-आते कई राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी भाजपा के समर्थन में चुनाव मैदान से हटेंगे।

(MOREPIC1)

उन्होंने कहा कि भाजपा जितनी गंभीरता के साथ चुनाव लड़ती है उतनी ही गंभीरता के साथ विकास योजनाओं को बनाकर धरातल पर भी लागू करती है। खट्टर ने केंद्र की उज्जवला योजना, आयुषमान भारत योजना समेत कई अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि चंडीगढ़ वासियों को केंद्र की सभी योजनाओं को लाभ मिला है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, पार्टी नेता प्रेम कौशिक, स्वर्ण कुमार, वरिंदर टमटा, आजाद कुमार पंकज समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X