Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस कल्पनाओं में चलकर अस्वस्थ्य हो चुकी पार्टी:संतोष

Updated on Saturday, December 11, 2021 23:14 PM IST


चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष आज चंडीगढ़ पहुंचे। पार्टी कार्यालय कमलम में उन्होंने आज दिन भर चुनाव संचालन समिति के सदस्यों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा चुनाव प्रभारियों के अलावा अलग-अलग प्रकोष्ठों की बैठकें लेकर चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।  
पार्टी प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि उन्होंने प्रत्येक वार्ड की चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर भविष्य की रणनीति के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस समय देश के हालात यह है कि दूसरे राजनीतिक दलों के असंतुष्ट नेता कांग्रेस की शरण लेकर खुद को राजनीतिक रूप से जिंदा रख रहे हैं।
संतोष ने सभी नेताओं को संपर्क से सामथ्र्य तक का मंत्र देते हुए कहा कि वह इसी को आधार बनाकर अपने चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं देते वह कभी तरक्की नहीं करते। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी के समान हैं। भाजपा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के दर्शाए मार्ग पर चलकर कतार के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर अपनी नीति बनाती है जिसे नेक नियत के साथ लागू किया जाता है।
संतोष ने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने-अपने वार्डों में जाकर हर वर्ग के लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगले दस दिन प्रचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इसी अवधि के दौरान न केवल जीत को सुनिश्चित करना है बल्कि निगम में भाजपा की जीत को दोहराने के लिए भी काम करना है।
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए भाजपा द्वारा किए जा रहे प्रचार पर जानकारी दी। सूद ने आने वाले दिनों में होने वाली चुनावी जनसभाओं और स्टार प्रचारकों के दौरे के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पार्टी के चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, सह प्रभारी इंदु गोस्वामी, पूर्व सांसद एवं भारत के एडिशनल सॉलिस्टर जरनल सत्यपाल जैन, महामंत्री रामबीर भट्टी समेत कई नेताओं ने विचार व्यक्त किया
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X