Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

आप कार्यकर्ताओं ने एचपीएससी स्टाफ को किया नजरबंद

Updated on Friday, November 26, 2021 22:55 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में एचपीएससी रिश्वत कांड को लेकर माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक एचपीएससी स्टाफ को नजरबंद रखा और गौमूत्र के साथ कार्यालय का शुद्धिकरण किया। यही नहीं आप अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कार्यालय के मुख्य गेट पर पैसे फैंककर नौकरियों के रेट पूछे। 
करीब एक घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे में पुलिस जहां लाचार बनी रही वहीं एचपीएससी का स्टाफ दरवाजे बंद करके अपने-अपने कैबिनों में घुसा रहा।
(SUBHEAD)
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आज हाथों में अलग-अलग नौकरियों के रेट पूछने वाली तख्तियां लेकर एचपीएससी कार्यालय पहुंचे। यहां सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए आप अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार 30 लाख युवाओं की फिरकी ले रही है। रेट लिस्ट बताएं और युवाओं की परेशानी खत्म करें। 
जय हिन्द ने कहा कि अनिल नागर कांग्रेस राज में नाग था और इस सरकार में अजगर हो गया है। बिना किसी मंत्री या बड़े अधिकारी की शह के इतना बड़ा घोटाला नहीं होता सकता है। अगर सरकार के मुखिया ईमानदार है तो जांच में इतनी ढील क्यों है।
जयहिन्द ने कहा कि सरकार दलालों को खत्म कर सीधे रेटलिस्ट जारी करे, जिससे सरकार को नुकसान न हो,प्रदेश के युवा भी अपना वक्त तैयारी में बर्बाद न करके पैसे का इंतजाम करें कि उन्हें जमीन बेचनी है,प्लाट बेचने है या कर्जा लेना है।
प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ नवीन जयहिंद जब एचपीएससी कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों व अधिकारियों ने दरवाजे बंद कर लिए। नवीन जयहिंद ने गौमूत्र के साथ आयोग के कार्यालय का शुद्धिकरण किया। इसके बाद उन्होंने आयोग कार्यालय के बाहर नोट बिखेर कर नौकरियों के रेट भी पूछे। आप कार्यकर्ताओं ने जब नोट बिखेरे और रेजगारी वहां फैलानी शुरू की तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया। इसके बावजूद आप कार्यकर्ता आयोग कार्यालय को गौमूत्र से धोने और वहां नोट बिखरने में कामयाब हो गए।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X