Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

एचपीएससी केनौकरी बिक्री घोटालों की जांच शुरू होने से पहले हुई बंद!

Updated on Thursday, November 25, 2021 23:14 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग में हुए भर्ती घोटाले को लेकर आक्रामक हुए विपक्ष ने अब सरकार को विजिलेंस जांच के मामले में घेर लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नौकरी बिक्री घोटाले की जांच शुरू होने से पहले ही बंद हो गई है। विजिलेंस ने इस मामले में अभी तक कोई बरामदगी नहीं की है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिससे यह केस पूरी तरह से कमजोर हो गया है।
पेशे से वकील रणदीप सुरजेवाला ने सिलसिलेवार रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि एचसीएस की परीक्षा का परिणाम 24 सितंबर 2021 को आया और अनिल नागर की गिरफ्तारी करीब 56 दिन बाद 18 नवंबर को हुई तथा उसके बाद रेड में ओएमआर शीट बरामद हुई। तो क्या नागर ओएमआर शीट दो महीने से अपने दफ्तर में रखे बैठा था।
20 नवंबर को विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि डिप्टी सैक्रेटरी अनिल नागर को एक करोड़ रुपये रिश्वत के साथ उनके दफ्तर से गिरफ्तार किया गया है। 
विजिलेंस ने 23 नवंबर को अदालत में दी रिमांड की दरख्वास्त में यह माना कि आरोपी अनिल नागर को हरियाणा लोकसेवा आयोग से रिश्वत के 1.07 करोड़ के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसी दिन एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया के समक्ष अनिल नागर के कार्यालय से रिश्वत रिकवर होने की बात को खारिज कर दिया। विजिलेंस ने अभी तक नागर व अन्य आरोपियों के ठिकानों से कोई बरामदगी नहीं की है। फिर रिमांड की अवधि को कैसे खत्म कर दिया गया। इसके बाद अनिल नागर, अश्वनी शर्मा तथा नवीन का रिमांड खारिज हो गया।
पुलिस रिमांड के बगैर इन षडय़ंत्रों की परत कैसे खुलेगी और कैसे कागजात की बरामदगी होगी। इससे साफ होता है कि जांच शुरू होने से पहले ही बंद हो गई है। एचपीएससी रिश्वत कांड पर पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि  हरियाणा के युवाओं के पास अब केवल दो रास्ते बचे हैं। पहला, अटैची देकर नौकरी खरीद लें। दूसरा सरकार की आंखों में आंखें डालकर जवाब मांगें। 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X