Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में एचपीएससी बना ‘‘हरियाणा पोस्ट सेल काउंटर’’!

Updated on Wednesday, November 24, 2021 22:58 PM IST

चंडीगढ़, 23 नवम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा में लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती घोटाले के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा है कि मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली के चलते एचपीएससी ‘‘हरियाणा पोस्ट सेल काउंटर’’ बन चुका है।
मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश के करोड़ों युवाओं को सात साल से गुमराह करते रहे और हरियाणा में नौकरियों की बिक्री की मंडी चल रही है। अब तक 32 से अधिक पेपर लीक व भर्ती घोटाले उजागर हो चुके हैं। ‘हरियाणा लोक सेवा आयोग’ को ‘‘हरियाणा पोस्ट सेल काउंटर’’ बन गया है।
विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए डिप्टी सैक्रेटरी अनिल नागर के कार्यकाल में हुई सभी भर्तियां रद्द करने की मांग करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि खट्टर सरकार ने भर्तियों में सुधार के नाम पर नौकरी लगाने वाले दोनों आयोगों व परीक्षाओं का परोक्ष रूप से निजीकरण कर दिया। इस समय प्राइवेट कम्पनियां पेपर बनवा रही हैं, प्राइवेट कम्पनियां ही सेंटर संभाल रही हैं। प्राइवेट कंपनियां रोल नम्बर दे रही हैं, प्राइवेट कंपनियां ही पेपर कंडक्ट कर रही हैं। प्राइवेट कम्पनियां ओएमआर शीट स्कैन कर रही हैं, प्राइवेट कम्पनियां रिज़ल्ट बना रही हैं।
सुरजेवाला ने कहा कि इस ‘‘व्यापम गिरोह’’ के तार एचपीएससी ही नहीं हरियाणा बोर्ड और एचएसएससी तक भी जुड़े हुए हैं। कांगे्रस महासचिव ने दोनों आयोगों को भंग करके पूरे मामले की हाईकोर्ट जज से जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की जांच एजेंसियों पर प्रदेश की जनता को अब भरोसा नहीं रहा है।  
उन्होंने कहा कि इस समय एचपीएससी व एचएसएससी का पुनर्गठन करने की जरूरत है। इससे पहले मुख्यमंत्री प्रदेश के युवाओं से माफी मांगे जिन्हें वह ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ के नारों से गुमराह कर रहे हैं।

Readers' Comments
JP singla Patiala 6/8/2023 8:32:16 PM

It is all due to pvt.educational shops so called convent schools.

JP singla Patiala 6/8/2023 8:32:07 PM

It is all due to pvt.educational shops so called convent schools.

Pars Ram Singh Badhan. 6/8/2023 8:14:26 PM

ਇਸ ਵਿਚ ਸਰਾਸਰ Candidates ਦੀ ਹੀ ਕਮਜੋਰੀ ਹੈ।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X