Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में किसानों पर दर्ज केस तुरंत खारिज करे सरकार:गुज्जर

Updated on Sunday, November 21, 2021 11:27 AM IST


चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं कांग्रेस मुख्यालय के प्रभारी रामकिशन गुज्जर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पिछले एक साल के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए केसों को तुरंत खारिज किया जाए।
शनिवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राम किशन गुज्जर ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए संघर्ष के दौरान हरियाणा में हजारों किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में कई किसानों पर आज भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सरकार अपनी खीझ मिटाने के लिए किसानों को अब इन केसों में उलझा सकती है। गुर्जर ने कहा कि अब केंद्र ने कानून वापसी का ऐलान कर दिया है ऐसे में हरियाणा सरकार को बिना किसी देरी के किसानों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने चाहिए।
कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के संघर्ष में पूर्ण समर्थन का ऐलान करते हुए गुज्जर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कई बार आंदोलन स्थल पर जाकर किसानों का समर्थन किया है। जिसके चलते शनिवार को कांग्रेस ने हरियाणा में किसान विजय दिवस के रूप में कार्यक्रम करके सभी जिलों में कैंडल मार्च निकालकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और किसान विजय सभाओं का आयोजन किया गया। इस आंदोलन को शुरू से ही कांग्रेस पार्टी का नैतिक समर्थन था।
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों से वादा किया था कि उनकी लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा दिया जायेगा, परंतु सत्ता हथियाने के बाद मोदी जी ने माननीय सुप्रीम कोर्ट में शपथ-पत्र देकर कहा कि लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा किसी भी हालात में नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि कुछ निजी बीमा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से फसल बीमा योजना लागू की और इन निजी बीमा कंपनियों को 27 हजार करोड़ रूपए का मुनाफा कमवाया। 
कृषि की लागत 25000 रूपए प्रति हेक्टेयर बढ़ा दी। खेती, खाद, कीटनाशक दवाईयों, ट्रैक्टर, खेती के उपकरणों पर टैक्स लगाकर और डीजल पर 3 रूपए 56 पैसे से टैक्स 28 रूपए प्रति लीटर बढ़ा देने से किसानो की आय दोगुनी होने की बजाए मात्र 27 रूपए प्रतिदिन रह गई है। मोदी सरकार की किसानो-विरोधी नीतियों के चलते आज किसान पर औसत कर्ज 74000 रूपए हो गया है।
राम किशन गुज्जर ने केन्द्र सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी पर बिल लाने, आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के आश्रितों को मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी देने की मांग करते हुए कहा कि अगर केंद्र ने किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो किसानों के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी फिर से समर्थन करेगी।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X