Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सडक़ निर्माण में रखा जाए सुरक्षा मानकों का ख्याल:मूलचंद

Updated on Tuesday, November 16, 2021 22:45 PM IST


चंडीगढ़, 16 नवम्बर। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नई सडक़ों के निर्माण के साथ-साथ सडक़ सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करें ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
परिवहन मंत्री मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में राज्य की सडक़ सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां रोड मार्किंग या मरम्मत की आवश्यकता है वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें, क्योंकि जल्द ही कोहरे का मौसम आने वाला है जिसमें दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
उन्होंने इसके लिए एनएचएआई के साथ संयुक्त टीमों का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि हेल्पलाइन और मेडिकल हेल्पलाइन नंबर सडक़ पर पर्याप्त दूरी पर उपलब्ध होना चाहिए ताकि जरूरत पडऩे पर पीडि़त व्यक्ति को जल्द सुलभ हो सके।
मूलचंद शर्मा ने राज्य में चल रही सभी राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ठेकेदारों को निर्धारित समयावधि में सडक़ की मरम्मत करने का दबाव बनाने के साथ-साथ समय से पहले टूटने वाले सडक़ों के लिए भी ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की जाए।
परिवहन मंत्री ने सभी अधिकारियों को फ्लिकर टेप और रिफ्लेक्टर वाले वाणिज्यिक वाहनों की उचित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चीनी मिलों में आरटीओ के माध्यम से एक अधिकारी को तैनात करने के लिये भी कहा गया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ट्रकों में रिफ्लेक्टर टेप लगे हों।
इस अवसर पर बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.महावीर सिंह, परिवहन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन, परिवहन आयुक्त अमिताभ ढिल्लों, आईजी यातायात डॉ.राजश्री सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात राजेन्द्र कुमार मीणा उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X