Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कल जींद में शक्ति प्रदर्शन करेंगे ह़ुड्डा

Updated on Tuesday, November 16, 2021 22:43 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बृहस्पतिवार को जींद में अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।  हुड्डा ने ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम के दूसरे चरण का ऐलान किया। विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम 18 नवंबर को जींद में होगा। इससे पहले हुड्डा करनाल में यह कार्यक्रम कर चुके। हुड्डा ने विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के जरिये राज्य के सभी 22 जिलों में दस्तक देने का फैसला लिया है। इसके बाद वे हलका स्तर पर लोगों से रूबरू होंगे।
पार्टी की भावी रणनीति के लिए हुड्डा ने आज चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक ली। जिसमें पार्टी में हुड्डा गुट से सभी विधायकों ने भाग लिया। मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में तृतीय श्रेणी से लेकर असिस्टेंड प्रोफेसर तक की भर्ती हरियाणा लोकसेवा आयोग व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जरिये करने के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि यह यूजीसी और केंद्र की 2020 की नई शिक्षा नीति के खिलाफ है। नई नीति में तो कॉलेजों को भी स्वायत्ता देने की बात कही है लेकिन राज्य सरकार यूनिवर्सिटी में ही दखल कर रही है।
हरियाणा सरकार से विधानसभा का सत्र तुरंत बुलाए जाने की मांग करते हुए हुड्डा ने कहा कि बाजरा को भावांतर भरपाई में शामिल करके सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है। 600 रुपये प्रति एकड़ किसानों को दिया लेकिन उन्हें अपनी बाजरा की फसल 800-900 रुपये प्रति क्विंटल बेचनी पड़ी। वहीं बाजरे का एमएसपी 2250 रुपये था। हुड्डा ने इस बार भी धान खरीद में घोटाला होने का आरोप लगाया। पूर्व सीएम ने कहा, धान की कमी के नाम पर किसानों से काटे गए पैसे किसकी जेब में गए, इसका हिसाब सरकार दे।
हुड्डा ने स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पहले कोरोना की वजह से लोगों की जान गई और अब डेंगू ने लोग परेशान हैं। डेंगू टेस्ट की मशीनें तक अस्पतालों में उपलब्ध नहीं। हुड्डा ने कहा, केंद्र ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हिमाचल को 98 तो पंजाब को 400 करोड़ रुपये दिए हैं लेकिन हरियाणा ने इसके लिए केंद्र से क्लेम ही नहीं किया। ऐसे में एक भी पैसा राज्य को नहीं मिला।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X