Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

ऐलनाबाद उपचुनाव पर हुड्डा का पलटवार

Updated on Tuesday, November 16, 2021 22:41 PM IST

चंडीगढ़, 16 नवंबर। ऐलनाबाद  उपचुनाव हारने के बाद कांग्रेस में मचे घमासान को नया मोड़ देते हुए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रत्याशी चयन पर ही सवाल उठा दिए हैं। हुड्डा ने दावा किया है कि ऐलनाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी ने मजबूती के साथ चुनाव नहीं लड़ा।
मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि चुनाव के नतीजों की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस हाईकमान उपचुनाव नतीजों की समीक्षा करे ताकि बुरी हार का पता लग सके। उन्होंने दावा किया कि पवन बैनीवाल ने मजबूती के साथ चुनाव नहीं लड़ा। अगर प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा होता तो नतीजे कुछ और होते।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का नाम लिए बिना हुड्डा ने प्रत्याशी चयन को लेकर भी सवाल उठाए। चयन से जुड़े सवाल पर हुड्डा ने कहा, बेशक चयन के लिए हुई बैठक में मैं भी शामिल था लेकिन बैठक के अंदर की बातें मैं सार्वजनिक नहीं करूंगा। भाजपा-जेजेपी गठबंधन प्रत्याशी गोविंद कांडा को प्रचार के दौरान अपना दोस्त बताने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि मैंने क्या गलत कहा। क्या मैं यह झुठला सकता हूं कि कांडा मेरी सरकार में मंत्री रहा। मैंने तो अभय को भी अपना दोस्त बताया था।
इस दौरान पूर्व मंत्री शिक्षा मंत्री व झज्जर विधायक गीता भुक्कल, आफताब अहमद, वरुण चौधरी, अमित सिहाग, भारत भूषण बतरा, जगबीर सिंह मलिक, मेवा सिंह, बलबीर सिंह वाल्मीकि, कुलदीप वत्स, बिशन लाल सैनी, शकुंतला खटक, इंदूराज नरवाल, राव दान सिंह, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, हुड्डा के पूर्व ओएसडी महेंद्र सिंह चोपड़ा, रणधीर सिंह, मीडिया इंचार्ज सुनील परती, चांदवीर हुड्डा, पवन जैन सहित कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X