Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पानीपत में नवीन जयहिंद की दबंगई

Updated on Sunday, November 14, 2021 16:26 PM IST

 

 

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व समर्थको ने शनिवार को पानीपत की सड़कों पर जमकर दबंगई दिखाई।

शहर में खुलेआम त्रिशूल, तलवार व फरसे लहराये गए। यहां तक जयहिंद समर्थक पुलिस थाने में भी तलवारे लेकर घुस गए। तीन साल पुराने केस में सम्मन देने वाली पुलिस ने भीड़ को देख यू टर्न ले लिया और गिरफ्तारी से इनकार कर दिया। पुलिस ने जांच पेंडिंग होने का तर्क देकर मामले को टाल दिया।

पुलिस ने चार दिन पहले नोटिस दिया था और आज उम्मीद से कही अधिक जयहिंद समर्थक पानीपत में थे।

 चार दिन से लगातार नवीन जयहिंद तीन साल पुराने केस जो कि पानीपत पुलिस ने उनकी नशे के खिलाफ निकली गई “भाईचारा – कावड़ यात्रा” पर किया था लेकर पुलिस व् प्रशासन पर मीडिया व् प्रेस के माध्यम से तीखी बयानबाजी कर रहे थे।

करीब दो साल बाद राजनीतिक अज्ञातवास समाप्त कर पहली बार पानीपत पहुँचे नवीन जयहिंद में पुराने केस को दोबारा उठाये जाने पर सवाल खड़े किए की क्या सरकार नही चाहती कि प्रदेश में भाईचारा बना रहे। क्या नही चाहती प्रदेश के युवा नशे से दूर रहे।

शनिवार को पानीपत में कोर्ट के सामने नवीन जयहिन्द के समर्थन में पहुंचे हजारो समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी से पहले सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की व् उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया। पुलिस  के लिए उन्हें सम्भालना बड़ा मुश्किल हो गया था। समर्थकों के जोश से प्रशासन भी हिल गया।

नवीन जयहिन्द ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में स्पष्ट कहा कि वे भोले के भगत है न कि भगोड़े, इस तरह से कावड़ियों को परेशान करना कहाँ तक उचित है। एक तरफ तो सरकार खुद को धर्म का ठेकेदार मानती है दूसरी तरफ शांतिपूर्ण तरीके से निकली गई भाईचारा – कावड़ यात्रा पर केस करती है और तीन साल बाद उस यात्रा का हिस्सा बने भक्तों के घर जाकर उन्हें तंग कर रही है। वे कावडिये है कोई कायर नही है जो एक केस के नाम से डर जायेंगे। हरियाणा के 50 लाख कांवड़िए हर साल भोले की भक्ति में लीन होकर कावड़ लेने जाते है, सरकार ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुचाई है। जिस तरह से भोले के भक्तों को परेशान किया गया है। उसे नवीन जयहिंद बिलकुल बर्दाश्त नही करेगा क्योकिं जयहिन्द न तो माफ़ करता और न ही भूलता है।

नवीन जयहिन्द ने कहा कि उनके नाम पर पहले भी केस चल रहे है और आज एक और केस पानीपत पुलिस कर दे तो भी वो पीछे नही हटेंगे। भोले के भक्त यमराज से भी नही डरते है तो इन झूठे केसों से कैसे डर सकते है।

अगर प्रदेश की शांति के लिए, नौजवानों को नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए और भाईचारे के लिए कावड़ यात्रा निकालना गुंडागर्दी है तो सरकार सबसे पहले उन्हें जेल में डाले। इससे पहले भी वो पुलिस की लाठियां खा चुके तो अब जेल जाने से घबराएंगे नहीं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X