Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पंचायती स्तर पर फॉगिंग मशीनें बांटने वाला हरियाणा बना देश का पहला राज्य-डिप्टी सीएम

Updated on Sunday, November 14, 2021 16:23 PM IST


 
 
 
चंडीगढ़,13 नवंबर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां डेंगू व मलेरिया के खात्मे के लिए पंचायती स्तर पर फॉगिंग मशीनों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य मच्छरों पर कड़ा प्रहार कर इनसे फैलने वाली महामारी को प्रभावी रूप से रोकना है। वे शनिवार को चंडीगढ़ में पानीपत जिले से फॉगिंग मशीन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ कर रहे थे। 
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस तरह से डेंगू और अन्य बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है उसको देखते हुए प्रदेश के हर गांव में फॉगिंग मशीन का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानीपत इस लड़ाई में पहला जिला बना है जहां से इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसका लक्ष्य निर्धारित कर पंचायत, वार्ड, नगरपालिका, निगम इत्यादि स्तर पर कार्य किया जाएगा और मॉनिटरिंग ग्रुप बनाकर इस अभियान को चलाया जाएगा।  
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे इसके लिए एक पूरी योजना तैयार करके इसको मॉनिटरिंग करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी की ड्यूटी भी लगाए ताकि डेंगू और मलेरिया के विरूद्ध बड़ा अभियान चलाया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये मशीनें पूरी तरह से ऑटोमैटिक है और इन्हें फौरी तौर पर उपयोग में लाया जाए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांवों के युवाओं को इस सामाजिक कार्य से जोड़ा जाए और उनको साथ लेकर यह काम किया जाए। साथ ही ग्राम सचिव, बीडीपीओ इसको लेकर निरीक्षण भी करते रहें। उन्होंने कहा कि लगातार फॉगिंग से डेंगू और मलेरिया के मामलों में गिरावट आएगी। इसके लिए निर्धारित शेड्यूल भी तैयार कर लें कि किस गांव में किस दिन फॉगिंग की जाएगी।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी चाहे कॉलोनी हो या सेक्टर हो उन सभी में फॉगिंग मशीन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में उन्होंने बतौर सांसद हिसार में 350 फोगिंग मशीनों का वितरण सांसद कोटे से करवाया था। इस दौरान पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने भी इस कार्य के लिए उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि डेंगू और मलेरिया जैसी महामारी रोकने में ये मशीनें कारगर होंगी। इस मौके पर वरिष्ठ जेजेपी नेता देवेंद्र कादियान, जेजेपी जिला प्रधान सुरेश काला सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X