Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कपाल मोचन मेले में शामिल होंगे 8 लाख श्रद्वालु, तैयारियां पूरी

Updated on Friday, November 12, 2021 23:30 PM IST

 

 
चंडीगढ़,12 नवंबर।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आदि बद्री धार्मिक स्थल को पर्यटन के रूप में भी विकसित करने के लिए श्राईन बोर्ड व्यापक स्तर पर योजना बनाकर कार्य करे। इसके अलावा आवागमन के लिए जगाधरी से आदि बद्री तक स्थाई बस सेवा शुरु की जाए।
मुख्यमंत्री आज यहां श्री कपाल मोचन, श्री बद्री नारायण, श्री मन्त्रा देवी एवं श्री केदारनाथ श्राईन बोर्ड बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 से 19 नवम्बर तक आयोजित होने वाले कपाल मोचन मेले की सभी तैयारियां व श्रद्वालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाए । इस मेले में लगभग 8 लाख श्रद्वालुओं के शामिल होने का अनुमान है जिसमें पंजाब, हरियाणा व हिमाचल से श्रद्वालु पहुंचेगे। 
उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को 18 व 19 नवम्बर रात्रि के समय श्रद्वालुओं की संख्या अधिक मात्रा में होगी। इसके लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। श्रद्वालुओं को मेले में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 
बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि मेले में कंटोल रूम स्थापित किया गया है तथा कोविड-19 की परिस्थितियों के मध्येनजर श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए मेला परिसर में हेल्थ चैकअप कांउटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा दो मोबाईल युनिट मेला परिसर में मौजूद रहेंगी जो श्रद्वालुओं की टेस्टिंग एवं वेक्सिनेशन का कार्य भी करेंगी। अगर कोई श्रद्वालु कोविड पोजिटिव पाया जाता है तो उनके लिए 100 बेड का कंटेनमेंट केन्द्र बनाया गया है। मेले में मास्क एवं सेनेटाईजर का प्रबंध किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत 19 चैक पोस्ट बनाने के साथ साथ 50 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। श्रद्वालुओं के लिए 12 पार्किंग की व्यवस्था की गई है।   
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्वालुओं की आस्था के अनुरुप कपाल मोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर, सूर्यकुण्ड, आदि बद्री, मन्त्रा देवी व श्री केदारनाथ सहित सभी धार्मिक स्थलों को कार्यकारी कमेटी का गठन कर विकसित  किया जाए। इन स्थलों के सभी रास्ते बनाए जाएं , विशेषकर बिलासपुर से कपाल मोचन सड़क का सुधारीकरण करने के साथ साथ डिवाइडर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि लगभग 12 करोड़ रुपए की राशि से चल रहे विकास की कार्यो को जल्द पूरा किया जाए। श्राईन बोर्ड की आगामी बैठक 6 माह के बाद आयोजित की जाए। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी बैठक आयोजित कर श्राईन बोर्ड के कार्यो की नियमित समीक्षा की जाए। इस अवसर पर सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, प्रधान सचिव शहरी स्थानीय निकाय अरुण गुप्ता व निदेशक  डी के बेहरा, यमुनानगर के उपायुक्त व श्राईन बोर्ड के सदस्य सचिव पार्थ गुप्ता तथा बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य विपिन, सुभाष गौड़, बलदेव सिंह मौजूद रहे। 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X