Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

डिप्टी सीएम की सौगात, 4 दशक बाद लुखी गांव में दोबारा स्थापित हुई अनाज मंडी

Updated on Friday, November 12, 2021 23:25 PM IST

चंडीगढ़,12 नवंबर।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में नित-नए कदम उठा रही है ताकि प्रदेश की कृषि जीडीपी को अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार मंडियां स्थापित की जा रही हैं ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दूर-दराज के क्षेत्र में न जाना पड़े।
 डिप्टी सीएम, जिनके पास विकास एवं पंचायत तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का प्रभार भी है, ने यह बात शुक्रवार को उस वक्त कही जब कुरूक्षेत्र जिला के एक दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों किसान लुखी गांव में मंडी स्थापित करने पर उनका आभार जताने चंडीगढ़ आए हुए थे।
 उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर इस गांव में कुछ दिन पहले ही अनाज मंडी स्थापित करने के निर्देश दिए थे। करीब 40 साल बाद लुखी गांव में दोबारा अनाज मंडी स्थापित हुई है।
दुष्यंत चौटाला का आभार जताने आए लुखी गांव के पूर्व सरपंच सतीश राणा, मेंबर सुशील राणा, बलदेव राणा, हीरा सिंह, जरनैल सिंह ने बताया कि उनके गांव में करीब 40 साल पहले अनाज मंडी शुरू की गई थी परंतु कुछ दिन बाद ही इसको बंद कर दिया गया जिसके कारण किसानों को अपनी धान व अन्य फसलें बेचने के लिए दूर-दराज की मंडियों में जाना पड़ता था। 
उन्होंने कई बार मंडी को पुन: चालू करने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ दिन पहले वे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिले थे और लुखी गांव की मंडी को चालू करवाने का अनुरोध किया था, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को इस मंडी को चालू करने के निर्देश दिए। 
शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डॉ. जसविंद खैरा के नेतृत्व में आए गांव जगतिया के जिला पार्षद गुरमीत सिंह, सरपंच बलदेव सिंह, संतोखपुरा गांव के पूर्व सरपंच बलकार सिंह, सुखविंद्र, रामकरण राणा, सतेंद्र राणा, पूर्व सरपंच निरंजन सिंह समेत अन्य किसानों ने बताया कि गांव लुखी में 40 साल बाद अनाज मंडी शुरू होने से किसानों में खुशी का माहौल है, इस मंडी से आस-पास के गांव संतोखपुरा, जगतिया, हसनपुर, गामड़ी समेत एक दर्जन से ज्यादा गांवों के किसानों को फायदा हुआ है। दुष्यंत चौटाला ने इस अवसर पर किसानों को आश्वासन दिया कि लुखी गांव की अनाज मंडी अब परमानेंट रहेगी ताकि किसान अपनी फसल निश्चिंत होकर यहां बेच सकें।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X