Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पंचकूला के डीसी बनेंगे चंडीगढ़ के डीसी

Updated on Wednesday, November 10, 2021 23:45 PM IST

चंडीगढ़। पंचकूला के वर्तमान उपायुक्त आईएएस विनय प्रताप सिंह अब चंडीगढ़ के डीसी बन गए हैं। केंद्रीय कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने आईएएस विनय प्रताप सिंह के नाम पर मंजूरी दे दी और उन्हें तीन साल के लिए हरियाणा कैडर से एजीएमयूटी (चंडीगढ़ सेगमेंट) में भेजा है।
विनय प्रताप सिंह उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ की जगह लेंगे। मनदीप सिंह बराड़ हरियाणा में वापसी करेंगे। विनय प्रताप सिंह हरियाणा कैडर के वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में पंचकूला में डीसी के पद पर तैनात हैं। चंडीगढ़ में डीसी का पद हरियाणा कैडर के अधिकारी के लिए आरक्षित रहता है, इसलिए हरियाणा सरकार की तरफ से तीन अधिकारियों का एक पैनल भेजा गया था।
इनमें से विनय प्रताप के साथ पंचकूला के पूर्व डीसी मुकुल कुमार का नाम भी शामिल था। मुकुल भी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पैनल में तीसरा नाम 2010 बैच के आईएएस अधिकारी प्रभजोत सिंह का है। वरिष्ठता के आधार पर देखा जाए तो प्रभजोत सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं, लेकिन यूटी प्रशासन ने विनय प्रताप सिंह के नाम की केंद्रीय गृह मंत्रालय को सिफारिश की थी।
उनके नाम का चयन कर एमएचए की मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। वहां से भी उनके नाम को मंजूरी मिलना तय माना जा रहा है, लेकिन विनय प्रताप सिंह को चंडीगढ़ डीसी के तौर पर ज्वाइन करने के लिए अभी तीन महीने का इंतजार करना होगा। उनकी ज्वाइनिंग चंडीगढ़ में जनवरी 2022 में होगी।
आईएएस मनदीप सिंह बराड़ का तीन वर्ष का कार्यकाल 31 अक्तूबर को खत्म हो गया था। हालांकि, वह अब तक इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। यूटी प्रशासन ने डीसी के तौर पर मनदीप सिंह बराड़ के लिए तीन महीने का सेवा विस्तार मांगा था, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से फैसला लिया जाना था। इसलिए 31 अक्तूबर की शाम को मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर कहा था कि जब तक मंत्रालय की ओर से प्रशासन के प्रस्ताव पर फैसला नहीं लिया जाता है, तब तक मनदीप सिंह बराड़ ही चंडीगढ़ में डीसी के तौर पर सेवाएं देंगे

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X