Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हिसार में अगले साल शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

Updated on Wednesday, November 10, 2021 23:44 PM IST


चंडीगढ़, 10 नवम्बर। हरियाणा के हिसार में अगले साल अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित कर दिया जाएगा जिसके तहत हवाई जहाजों का आवागमन शुरू होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और विधायक कमल गुप्ता, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल भी शामिल हुए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि हिसार के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रन-वे आगामी मई, 2022 तक तैयार कर दिया जाएगा और सितंबर 2022 तक एयरपोर्ट में लाईटिंग का कार्य भी पूर्ण कर दिया जाएगा। हिसार के विकास के तहत एक कमेटी का गठन किया गया है ताकि हिसार को एक सुव्यवस्थित शहर बनाया जा सके। इसी प्रकार, हिसार एयरपोर्ट पर आने व जाने के लिए मिर्चपुर व डुंडूरपुर पर क्लोवर कनैक्टीविटी का एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और इस प्रस्ताव को केन्द्र सरकार को भेजा जाएगा ताकि सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके।
हिसार एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय फलाईटस को भी पार्किंग करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर दो अलग-अलग टर्मिनलों का भी निर्माण किया जाएगा जिनका दिसंबर के अंत तक डिजाइन तैयार कर दिया जाएगा। इसके अलावा, हिसार एयरपोर्ट पर ट्रेन या मैट्रो की सुविधा देने पर संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो तथा कारगों की सुविधा भी आसान हो सके।
बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि हिसार एयरपोर्ट पर एक मैन्युफैक्चरिंग हब भी प्रस्तावित किया गया है ताकि यहां पर विशेष प्रकार के उद्योगों को स्थापित किया जा सके और राज्य के युवाओं को रोजगार सुनिश्चित हो सकें।
इसी प्रकार, बालसंमद की कैनाल के डायवर्जन, एयरपोर्ट को स्थापित करने के लिए बिजली स्टेशन की स्थापना व विभिन्न बिजली की लाईनों के शिफिटंग के संबंध में भी चर्चा कर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया जिस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन सभी कार्यों को जल्द से जल्द से पूरा कर दिया जाए। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर सोलर पावर प्लांट को स्थापित करने के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर, बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के. दास, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेन्द्र सिंह, वित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, उडडयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता उपस्थित थे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X