Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

प्रदेश में तेज गति से हो रहा सडक़ और रेलमार्गों का निर्माण:मनोहर लाल

Updated on Tuesday, November 09, 2021 23:36 PM IST

 

चंडीगढ़, 9 नवम्बर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में तेज गति से सडक़ और रेलमार्गों पर काम चल रहा है, वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा इन्फ्रास्ट्रक्चर में पहले स्थान पर होगा। इससे देश और प्रदेश ही नहीं बल्कि परिवारों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से 17 राष्ट्रीय राजमार्गों को मंजूर करवाया है, जिनकी लंबाई एक हजार 70 किलोमीटर है, इनमें से 11 राजमार्गों पर काम हो गया है बाकि पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री मंगलवार को करनाल में 225 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो सडक़ परियोजनाओं और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 50 लाख रुपये की लागत से बने ऑक्सीजन प्लॉट का उद्घाटन कर रहे थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 950 करोड़ रुपये की लागत से 12 नए बाईपास बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करनाल में सोमवार को 284 करोड़ रुपये की नौ परियोजनाएं और मंगलवार को 225 करोड़ की तीन परियोजनाओं समेत दो दिन में करीब 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। करनाल-इंद्री-लाडवा रोड व करनाल-कैथल रोड के फोर लेन होने से यात्रा सुगम होगी और इससे हादसे भी कम होंगे।  
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 3 या इससे ज्यादा गांव जिस भी सडक़ पर होंगे उनकी चौड़ाई 12 फुट से 18 फुट की जाएगी। इसके अलावा 5 क्रम के सभी रास्तों को मार्केटिंग बोर्ड या पीडब्लूडी से बनवाया जा रहा है। अभी 346 रास्तों पर काम चल रहा है जबकि 1174 रास्तों पर काम पूरा कर लिया गया है। इससे गांवों से मंडियों तक का आवागमन शुगम होगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आर्थिक प्रगति के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहद जरुरी है। प्रदेश में लगातार रेल व सडक़ों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने केएमपी और केजीपी का 135 किलोमीटर का रास्ता रिकॉर्ड समय में पूरा किया। इसके अलावा पलवल से कुंडली तक ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर मंजूर हुआ है, जो जल्द बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में मानव रहित फाटक नहीं रहेगी, इसको लेकर काम चल रहा है। 48 साल में महज 64 रेलवे ओवर ब्रिज और रेलवे अंडर ब्रिज बनाए गए जबकि उनकी सरकार ने सात साल में 56 रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज बनाए हैं। इसके अलावा 40 रेलवे ब्रिज पर काम चल रहा है। इससे मानव रहित फाटकों पर दुर्घटना में कमी आएगी। हरियाणा पंचायत चुनाव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव से जुड़ा मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है, जैसे ही कोर्ट का फैसला आएगा इसके बाद जल्द पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X