Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

न पर्ची, न खर्ची घर बैठे मिली नौकरी, विपक्ष हुआ मुद्दा विहीन

Updated on Monday, November 08, 2021 18:08 PM IST

जींद। जींद की रहने वाली प्रीती हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर बेहद खुश है। उसके लिए यह किसी सपने से कम नहीं है। प्रीती सामान्य की भांति अपने घर की साफ-सफाई में व्यस्त थी जब उसे नौकरी लगने के बारे में पता चला।
सामान्य श्रेणी से संबंधित प्रीती के पति जींद में ही आरओ की दुकान चलाते हैं। जिससे बहुत ज्यादा आमदन नहीं होती है। बकौल प्रीती उसके पति व अन्य परिजनों ने हमेशा उसे प्रोत्साहित किया।

(SUBHEAD)

वह पिछले तीन साल से नौकरी के लिए प्रयास कर रही थी। प्रीती के अनुसार वह परीक्षा देकर भूल चुकी थी कि क्योंकि उसने यह सुना व देखा था कि नौकरी या तो पहुंच वालों को मिलती है या फिर पैसा देना पड़ता था। हालही में जब वह घर की साफ-सफाई में व्यस्त थी कि उसके पति ने उसे हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी मिलने की सूचना दी। एक बार तो उसे यकीन नहीं आया लेकिन दोबारा अपना नंबर जांचने पर उसे तस्सली हुई। प्रीती के अनुसार मनोहर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि बिना खर्ची और बिना पर्ची के पारदर्शिता के साथ नौकरियां दी जा रही हैं।

(MOREPIC1)
कुछ ऐसी ही स्थिति बबीता की है। बबीता पिछले चार साल से तैयारी कर रही थी। एक बार पहले भी परीक्षा पास हो गई थी लेकिन चयन नहीं हो पाया था। उसके लिए यह अंतिम अवसर था। इस बार अगर नौकरी नहीं मिलती फिर सरकारी नौकरी में आवेदन के लिए आयु सीमा पार हो जाती। जिसके चलते बबीता ने पूरी मेहनत के साथ परीक्षा दी और सफल हो गई।
बबीता ने इसके लिए न तो कोई कोचिंग ली, न ही उसके पास किसी की कोई सिफारिश थी और न ही उसके पास देने के लिए कोई पैसा था। बबीता केवल अपने आत्मविश्ववास के साथ आगे बढ़ी और प्रदेश सरकार की पारदर्शिता के चलते उसे नौकरी मिल गई। ऐसा ही तर्क है कि जींद के युवा शिव प्रसन गोयल का। जिसने अपनी मेहनत के बल पर एसआई की नौकरी हासिल की है।
हरियाणा सरकार द्वारा हालही में घोषित किए गए परिणाम के दौरान जींद जिला के 31 अभ्यार्थियों का सब-इंस्पेक्टर पद के लिए चयन हुआ है। इनमें सभी ऐसे हैं जिन्होंने बिना पर्ची और खर्ची के यह नौकरी हासिल की है। यही नहीं इन युवाओं को जब चयन के बारे में पता चला तो कईयों को यकीन ही नहीं हुआ।
बाक्स----------------
जींद की इन छोरियां का चयन
गांव कसूण जिला जींद की सलोचना, गांव पेगा जिला जींद की पूजा, गांव कलोदा खुर्द जिला जींद की अमरलता, गांव डुमरखां खुर्द जिला जींद की सुदेश रानी, कृष्ण कॉलोनी जींद की प्रीति, गांव बदनपुर जिला जींद की शम्मी, गांव दमतान साहिब जिला जींद की मनीतू, गांव धनोदा खुर्द जिला जींद की मनीषा, गांव उचाना खुर्द जिला जींद की काफी, न्यू चंद्रलोक कॉलोनी जुलानी रोड जींद की बबीता देवी, गांव बगनवाला जिला जींद की मधू, गांव कसून जिला जींद की संतोष देवी शामिल हुई।

(MOREPIC2)
हरियाणा सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ एसआई की भर्ती की है। अपनी मेहनत के दम पर आगे बढऩे वाले काबिल युवाओं का इसमें चयन हुआ है। मनोहर सरकार की समूची भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रही है। बहुत से युवाओं के लिए तो यह अंतिम अवसर था। इसके बाद उनकी आवेदन की आयु समाप्त होने जा रही थी। बहुत जल्द पुलिस विभाग में चल रही अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
अमित आर्य
मीडिया सलाहकार
मुख्यमंत्री हरियाणा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X