Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

इस दिवाली बच्चों के हाथों से तैयार दियों से जगमग होंगे बाल भवन: प्रवीण अत्री

Updated on Monday, November 01, 2021 23:35 PM IST

चंडीगढ़, 1 नवंबर | : इस बार राज्य के बाल भवन बच्चों द्वारा तैयार दियों से जगमग होंगे। जिन्हें बाल भवन में आने वाले बच्चों द्वारा अपने स्तर पर तैयार किया गया है। खास बात यह है कि ये दिये पूरी तरह से गोबर निर्मित हैं और जलने के बाद राख में तब्दील हो जाएंगे। बच्चों की इस कला को देखते हुए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव प्रवीण अत्री द्वारा बच्चों को न केवल प्रोत्साहित किया बल्कि उन्हें अगली दिवाली पर अधिक से अधिक संख्या में दिये बनाने के लिए प्रेरित भी किया। जिसका तमाम खर्च परिषद अपने कंधों पर वहन करेगी। यह जानकारी परिषद के मानद महासचिव प्रवीण अत्री ने पत्रकारवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष में बाल कल्याण की गतिविधियों, कार्यक्रमों को बढ़ावा देना मुख्य प्राथमिकता रहेगी। लंबे समय से कोरोना महामारी ने सभी को घेर रखा था। जिस कारण बाल कल्याण से जुड़ी गतिविधियों को ऑनलाइन आयोजित करवाया जा रहा था। मगर अब लंबे अंतराल के बाद बाल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ऑफलाइन करवाया जाएगा। प्रदेशभर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने 19 प्रतियोगिताआें में भाग लिया।
 जिनमें विजेता प्रतिभागियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिताआें में भाग लिया। अब परिषद जल्द 8 नवंबर से 11 नवंबर तक राज्य स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। जिसके माध्यम से बच्चों के सपनों को उड़ान मिलेगी और उनके हुनर को नई पहचान मिल सकेगी। दिवाली के अवसर पर प्रदेशभर के बच्चों के माध्यम से लोकल फॉर वोकल और स्वदेशी का संदेश दिया जा रहा है। परिषद अब तक 55 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नशा मुक्त करवा चुकी है। प्रदेश को भीख और नशा मुक्त बनाने को लेकर काम चल रहा है। कई योजनाआें को लेकर रोडमैप तैयार किया गया है। जल्द ही इसे जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X