Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कांग्रेस संगठन को देगी मजबूती, हर बूथ पर होगा मेंबर

Updated on Monday, November 01, 2021 23:25 PM IST

चंडीगढ़। कांग्रेस ने राज्य में संगठन को खड़ा करने की कवायद शुरू कर दी है। हरियाणा दिवस के मौके पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सदस्यता अभियान की शुरूआत की। 31 मार्च तक पार्टी के साथ नए सदस्यों को जोड़ने की मुहिम चलेगी। आनलाइन के जरिये भी नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने बढ़ रही महंगाई के खिलाफ भी आंदोलन शुरू करने की रणनीति तैयार की है।
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने बताया कि कांग्रेस का हर बूथ पर सदस्य होगा। इसको लेकर 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्यता अभियान का पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। गुर्जर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का ओवरआल इंचार्ज भी लगाया है। वहीं पंचकूला के प्रताप चौधरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का इंचार्ज (प्रशासन) नियुक्त किया है। सैलजा ने कहा कि देश व प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ भी कांग्रेस आंदोलन शुरू करेगी। पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नंवबर से 28 नवंबर तक कांग्रेस प्रदेश भर में पद यात्रा निकालेगी। वहीं उन्होंने तीनों कृषि कानूनों पर केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 11 महीनों से किसान दिल्ली बार्डर पर आंदोलनरत हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राज्य में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।
ऐलनाबाद उपचुनाव पर सैलजा ने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। कांग्रेस ने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है, अब परिणाम बताएगा। सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार किया है। वहीं किसानों के मुद्दे पर इस्तीफा देने वाले अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिना मुद्दे खत्म हुए ही चुनाव मैदान में आ गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि उन्हें किसानों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। 
इस दौरान पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर, कालका विधायक प्रदीप चौधरी, नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, सढ़ौरा विधायक रेणु बाला, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रोहित जैन, मीडिया इंचार्ज निलय सैनी, प्रदेश प्रवक्ता संजीव भारद्वाज व बालमुकुंद भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X