Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सुरजेवाला ने उठाए एचएसएससी की कार्यशैली पर सवाल

Updated on Monday, November 01, 2021 23:23 PM IST


चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि एचएसएससी युवाओं की योग्यता व क्षमता पर कमत्तर आंक रहा है। उन्होंने पुलिस भर्ती के पेपर को लेकर गठबंधन सरकार को चुनौती दी कि पूरी कैबिनेट प्रशन-पत्र को हर करके दिखाए दे।
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती में ऐसे सवाल पूछे गए, जिन्हें डीजीपी और कोई आईपीएस स्तर के अधिकारी भी हल नहीं कर सकते हैं। जबकि आयोग की ओर से भर्ती विज्ञापन के मापदंड 12वीं पास है, तो प्रश्न-पत्र भी योग्यता के अनुरूप होना चाहिए। 
सुरजेवाला ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से भेदभावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल भर्ती के पेपर में हरियाणा से संबंधित सवाल भी नहीं पूछे गए और न ही पुलिस से जुड़े सवाल इसमें थे। हाल ही में जब हमने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पुरुष) के 450 पदों में तीन परीक्षा केंद्रों में गड़बड़झाला उजागर किया तो पेपर कैंसल करने की बजाय उन तीन सेंटरों के लगभग 550 परीक्षार्थियों का पेपर दोबारा लिया गया। 
सुरजेवाला ने कहा, कमाल यह है कि उनमें से 43 सब-इंस्पेक्टर सलेक्ट हो गए। फर्जी नौकरी भर्ती के रैकेट के घोटाले का एक और बड़ा पहलू भी उजागर हुआ। चहेतों को पैसे लेकर रोजगार लेने वाले व्यक्ति अपनी उत्तर पुस्तिकाएं (ओएमआर सीट) खाली छोड़ देते हैं ताकि बाद में सही जवाब मार्क किए जा सकें।
सार्वजनिक पटल पर यह सामने आया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के पिछले तीन माह में 580 उत्तर पुस्तिकाएं (ओएमआर सीट) खाली मिलीं। अब ताजा मामला 5500 पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) की भर्ती का है। इन पदों के लिए 8 लाख 39 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। इसके पेपर सुबह व शाम की शिफ्ट में लगातार तीन दिन यानी 31 अक्तूबर, पहली व 2 नवंबर को पेपर होंगे। 
उन्होंने कहा कि अलग-अलग सेंटर में अलग-अलग पेपर दिए गए। एकाध नहीं बल्कि आठ प्रश्न-पत्र बांटे गए। 31 अक्तूबर को सुबह व शाम की शिफ्ट में हुए पुलिस  भर्ती के पेपर में अलग-अलग पेपर बांटना परीक्षार्थियों की भी समझ से बाहर है।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X