Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सोनीपत में जल भराव वाले गांवों की तीन दिन में होगी गिरदावरी:सीएम

Updated on Sunday, October 31, 2021 18:51 PM IST



चंडीगढ़, 31 अक्टूबर। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके के गांवों में आ रही जल भराव की समस्या का तत्काल निवारण करने के आदेश दिए हैं। इस समस्या के संबंध में रविवार को खरखौदा इलाके के करीब 20 गांवों के किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपने के साथ-साथ मुख्यमंत्री को जल भराव की समस्या से ग्रस्त इलाकों में स्वयं निरीक्षण करने की गुहार भी लगाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में जहां-जहां जल भराव की समस्या आ रही है, वहां लगातार काम जारी है। ज्यादातर इलाकों में पंपों की सहायता से पानी निकाल दिया गया है, बाकि बचे इलाकों में भी शीघ्र अति शीघ्र जल निकासी का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोनीपत जिला के उपायुक्त को खरखौदा क्षेत्र के किसानों को आ रही समस्या के संबंध में तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश की वजह से जल भराव की समस्या ज्यादा बढ़ी है। सोनीपत जिले में जल निकासी के लिए 85 बिजली पंप और 50 डीजल पंप के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने जिला उपायुक्त को आदेश दे रखे हैं कि यदि कोई किसान खुद का ट्रैक्टर लगाकर जल निकासी का काम करता है तो उसे डीजल के पैसे दिए जाएं ।  
मनोहर लाल ने खरखौदा इलाके में आ रही जल भराव की समस्या को लेकर सोनीपत के जिला उपायुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरदावरी शुरू करवाने के आदेश दिए। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि गिरदावरी का काम आने वाले तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा राशि जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग को भी जल भराव से प्रभावित गांवों में अगले 10 दिन 24 घंटे बिजली देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली मिलने से पंपों द्वारा जल निकासी का काम शीघ्र पूरा होगा और किसान फसल बुआई के लिए खेतों को तैयार कर पाएंगे।  

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X