Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में निवेश की अपार संभावनाएं:मनोहर लाल

Updated on Friday, October 29, 2021 20:33 PM IST

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर । हरियाणा और अफ्रीका के बीच राजनयिक तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत  करने के लिए शुरू हुए दो दिवसीय ‘हरियाणा-अफ्रीका कॉन्क्लेव, सीरीज-1’ में अफ्रीका और हरियाणा के बीच द्विपक्षीय व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर बल दिया गया।
हरियाणा-अफ्रीका कॉन्क्लेव के दूसरे दिन के सुबह के सत्र की शुरुआत हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, विदेश राज्य मंत्री वी.मुरलीधरण और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
कॉन्क्लेव के समापन सत्र को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग की रूपरेखा विकसित करने, भाईचारा बनाए रखने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और लोगों से लोगों के मध्य पारस्परिक संबंध बढ़ाने की दिशा में सहयोग करने की इच्छा रखती है।
मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा राज्य में बहुत संभावनाएं हैं, जो आप सभी को हरियाणा की विकास गाथा का हिस्सा बनने के लिए व्यापक अवसर प्रदान करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा अफ्रीका सम्मेलन श्रृंखला-1 में आज की चर्चा सामाजिक आर्थिक विकास के लिए हरियाणा अफ्रीका संबंध मजबूत बनाने में मदद करेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा अफ्रीका अलग नहीं है। हमारा संघर्ष का इतिहास, हमारी संस्कृति का आधार, हमारी जीवन शैली, हमारी पारिवारिक व्यवस्था, हमारी जरूरतें, हमारी क्षमता, विश्व को देखने की हमारी दृष्टि, समाज की सेवा करने की हमारी इच्छा और प्रकृति समान हैं, इसलिए हमें सतत सामाजिक आर्थिक विकास के लिए एक भागीदार के रूप में एकसाथ आना चाहिए। दुनिया को सहयोग की जरूरत है, प्रतिस्पर्धा की नहीं। हम आपसी सहयोग और समन्वय के लिए हमेशा तैयार और उपलब्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए हरियाणा के साथ व्यापार करना आसान और अधिक आकर्षक बनाएगी। हमारे पहले से ही अफ्रीका के साथ महत्वपूर्ण व्यापारिक संबंध हैं और हम अफ्रीका में काम करने के लिए अपने उद्योग का सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस औद्योगिक क्रांति में पूंजी से ज्यादा प्रतिभा का महत्व है। इसलिए हमें आर्थिक विकास में निवेश करने की आवश्यकताओं के साथ-साथ मानव पूंजी के विकास में निवेश करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। नए अवसरों का उचित उपयोग नौकरी ढूंढने वालों को नौकरी देने वाला बना सकता है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य के बहुआयामी विकास के विषय पर आप सभी के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। इस संबंध में हमें सर्वोत्तम प्रथाओं और नीतियों को एक साथ साझा करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अफ्रीका के पास विश्व की कृषि योग्य भूमि का लगभग 60 प्रतिशत है, लेकिन वह वैश्विक उत्पादन का लगभग 10 प्रतिशत उत्पादन करता है। इसी तरह, हरियाणा भारत में 1.5 प्रतिशत क्षेत्र होने के बावजूद भी कृषि उपज में 15 प्रतिशत का योगदान करता है।
इससे पूर्व राजशेखर, ओएसडी (राज्य), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार तथा इरिट्रिया, इथोपिया, घाना, केन्या, मेडागास्कर, मलावी, नाईजीरिया, तंजानिया, युगांडा, लोकतांत्रिक गणराज्य मोज़ांबीक, सेनेगल और जिम्बाब्वे के राजदूतों एवं वरिष्ठ दूातावास अधिकारियों ने भी सत्र को संबोधित किया।
इस अवसर पर विदेश सहयोग विभाग के प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक डॉ.अनंत प्रकाश पांडेय, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X