Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भारत-अफ्रीका संबंधों को मजबूत करेगा हरियाणा-अफ्रीका कॉन्क्लेव:दत्तात्रेय

Updated on Friday, October 29, 2021 20:29 PM IST

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर। हरियाणा और अफ्रीका व्यापार व विकास के मामले में आपसी सहयोग कर भारत-अफ्रीका के संबंधों को और मजबूत बनाने में एक नया अध्याय लिखेंगे। यह बात हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को आयोजित यहां हरियाणा-अफ्रीका कॉन्क्लेव सीरीज-एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही।
इस कॉन्कलेव में हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री  वी.मुरलीधरन, विदेश सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव योगन्द्र चौधरी तथा विभाग के महानिदेशक प्रेमनाथ पांडे सहित एक दर्जन से भी अधिक अफ्रीकी देशों के राजदूत उपस्थित थे। इन देशों में मेडागास्कर, तंजानिया, मॉरीशस, केन्या, युगांडा, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, मोजाम्बिक, घाना, बोत्सवाना, नाइजीरिया, मोरक्को, सेनेगल के राजदूत उपस्थित थे।
दत्तात्रेय ने कहा यह कि कॉन्कलेव भारत-अफ्रीका के संबंधों को और घनिष्ट बनाने तथा अफ्रीकी देशों को व्यापार वाणिज्य और पर्यटन के क्षेत्र में हरियाणा के साथ जोडऩे में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारत और अफ्रीका के प्राकृतिक सम्बन्ध हैं और दोनो एक दूसरे के लिए बने हैं।
राज्यपाल ने कहा कि अफ्रीका और हरियाणा के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं, यह संबंध सभी स्तरों पर सतत और विकास के रूप में स्थापित हुए है। उच्च शिक्षा से लेकर कौशल विकास तक, आईटी सक्षम सेवाओं से लेकर खाद्यान्न विकास तक, हरियाणा अफ्रीका के साथ साझेदारी करने के लिए हर स्थिति में काम करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यापार के क्षेत्र में भारत अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा साझेदार है। दोनों देशों के बीच व्यापार बढक़र अब 77 अरब अमेरिकी डॉलर से भी अधिक हो गया है। इस प्रकार से भारत अफ्रीका में निवेश करने वाला पांचवा सबसे बड़ा देश भी है। इसमें हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान है।
दत्तात्रेय ने कहा कि हमें क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, ई-कॉमर्स, वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि क्षेत्रों सहित आपसी जुड़ाव के लिए नए क्षेत्रों की खोज में कार्य करना है जिससे हम अपने मित्र देशों को और अधिक सशक्त बनाने में कामयाब होंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X