Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

असंगठित मजदूरों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ:दुष्यंत

Updated on Friday, October 29, 2021 19:29 PM IST

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह प्रदेश के असंगठित मजदूरों का डेटाबेस तैयार करें ताकि उनको विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देकर सशक्त किया जा सके। उन्होंने असंगठित मजदूरों के पंजीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए ई-श्रम पोर्टल का अधिक से अधिक प्रचार करके असंगठित मजदूरों का पंजीकरण करवाने का भी आह्वïन किया।
डिप्टी सीएम शुक्रवार को हरियाणा निवास में ‘हरियाणा राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड’ की प्रथम बैठक के बाद कहा कि केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ई-श्रम पोर्टल विकसित किया गया है जिसमें आधार नंबर के साथ असंगठित मजदूरों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जाएगा ताकि उन तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों का विस्तार किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस पोर्टल में खेत मजदूर से लेकर रेहड़ी, फेरी वाले, कामवाली बाई, मंडी में काम करने वाले मजदूर, मनरेगा वर्करस, स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे मिल वर्कर, आशा वर्कर, रिक्शा चालक आदि विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले असंगठित मजदूरों को पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत मजदूरों को ‘प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना’ का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में करीब 2.66 लाख असंगठित मजदूरों द्वारा ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है जबकि शेष मजदूरों को भी पंजीकरण करवाने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को ‘हरियाणा राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड’ की जिला स्तर की यूनिट भी जल्द गठित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव विनीत गर्ग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, श्रम आयुक्त पंकज अग्रवाल,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह मान समेत अन्य वरिष्ठï अधिकारी तथा श्रमिकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री  अनूप धानक, शुगरफेड के चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला के अलावा विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी व बोर्ड के सदस्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X