Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गाय के गोबर से बनी खाद को इस्तेमाल करें किसान:गुर्जर

Updated on Tuesday, October 26, 2021 22:25 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के वन एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि गौशालाओं में गाय के गोबर से बन रही खाद खेती के लिए उत्तम किस्म की खाद साबित हो सकती है। किसानों को गोबर आधारित खाद कृषि भूमि में प्रयोग करना चाहिए। इस प्रकार की खाद किसानों तथा गौशालाओं की आयम बढ़ाने में कारगर सिद्ध होगी।
पर्यटन मंत्री पिंजौर की कामधेनू गौशाला सेवा सदन में हरियाणा गौ सेवा आयोग द्वारा स्थापित गोवंश अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे।
उन्होंने गाय के गोबर से बने गोमय गमलों में रूचि दिखाते हुए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि दस हजार गमले गौशाला से खरीद कर प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रयोग सफल होने पर कम से कम एक करोड़ गमले वन विभाग हरियाणा गौ सेवा आयोग से पंजीकृत प्रदेश की गौशालाओं से खरीद सकते हैं।
गुर्जर ने कहा कि विभाग में प्रयोग की वस्तुएं जैसे खाद, फिनायल, हैंडवाश आदि भी प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं से खरीदी जाएंगी। उन्होंने वन विभाग में इस वर्ष गोमय दीपावली मनाने हेतु गाय के गोबर से बने दीपकों को खरीदने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग वन विभाग में प्रयोग होने वाले उत्पादों को प्रयोग हेतु खरीदने का निवेदन किया। जिसे मंत्री ने तुरंत मान लिया। गर्ग ने कहा कि गौशालाओं में बन रहे उत्पाद प्रयोग करने से प्रदेश की गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता मिलेगी और प्रदेश में बेसहारा गोवंश की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।
इस अवसर पर हरियाणा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी. एस. तंवर ने कहा कि गौ सेवा आयोग से एक अनुबंध हस्ताक्षरित करेंगे, जिसमें हमारे विभाग में प्रयोग होने वाले उत्पाद हरियाणा गौ सेवा आयोग से पंजीकृत गौशालायें बनाती है, विभाग उनसे खरीद का काम करेगा। इस मौके पर आयोग के सचिव डॉ चिरंतन कादयान, वन संरक्षक निवेदिता, गोवंश अनुसंधान केंद्र के ट्रस्टी नवराज धीर,आयोग के तकनीकी सलाहकार सुधीर राणा समेत कई गणमान्य नेता मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X