Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

इनेलो का भविष्य तय करेगा ऐलनाबाद का उपचुनाव

Updated on Saturday, October 23, 2021 11:54 AM IST

चंडीगढ़। ऐलनाबाद विधानसभा का उपचुनाव इनेलो का राजनीतिक भविष्य तय करेगा। यही नहीं इस चुनाव परिणाम से यह भी साफ होगा का पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल का राजनीतिक उत्तराधिकारी कौन है।
इनेलो के दो फाड़ होने के बाद बनी जननायक जनता पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10 सीटें हासिल कर हरियाणा की भाजपा सरकार में साझेदारी कर सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई,जबकि इनेलो मात्र एक सीट पर सिमट कर रह गई थी,जिसके एकमात्र विधायक ऐलनाबाद से अभय चौटाला बने थे। जिन्होंने किसान आंदोलन के चलते 27 जनवरी को अपना इस्तीफा दे दिया था।
इस समय इनेलो का कोई भी सांसद या विधायक नहीं है।
दुष्यंत चौटाला की पार्टी ने गठन के महज दस माह के भीतर रणनीति के तहत आगे बढ़ते हुए दस सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की है। इनेलो और जननायक जनता पार्टी दोनों ही अपनी पार्टियों को चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली पार्टी बताते हैं। दोनों दलों के नेता ताऊ देवीलाल के नाम पर ही वोट मांगते हैं।
चौधरी देवीलाल हरियाणा ही नहीं देश की राजनीति में कद्दावर नेता थे, जिन्होंने 1987 में 90 में से 86 सीट जीतकर एक इतिहास रचा था। अजय चौटाला व अभय चौटाला दोनों भाई होते हुए भी अलग-अलग पार्टियों में हैं। ऐलनाबाद उपचुनाव में जननायक जनता पार्टी वह भाजपा के गठबंधन उम्मीदवार गोविंद कांडा का समर्थन कर रहे हैं,वही अभय चौटाला अपने पिता चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के साथ अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।
अभी भी प्रत्येक जनसभा में अभय सिंह चौटाला अपने आप को किसानों का सच्चा हितैषी और चौधरी देवी लाल का वारिस बताकर मतदाताओं से इनेलो के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ अजय सिंह चौटाला और उनके बेटे दिग्विजय चौटाला गठबंधन के उम्मीदवार गोबिंद  कांडा के लिए गांव-गांव जाकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं क्योंकि ऐलनाबाद क्षेत्र सिरसा जिले में आता है जो दुष्यंत चौटाला का भी गृह क्षेत्र है इस क्षेत्र में दुष्यंत चौटाला की अच्छी पकड़ है जोकि गोबिंद कांडा को जिताने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X