Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम: देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन होने पर नागरिक अस्पताल में मनाई खुशी

Updated on Thursday, October 21, 2021 15:00 PM IST


-नागरिक अस्पताल में वैक्सीनेशन इंचार्ज ने दी सभी को बधाई
-इसी तरह आगे भी उत्साह के साथ काम करने को किया प्रेरित

संजय मेहरा
गुरुग्राम। देश में कोरोनारोधी वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ (एक अरब) को पार कर गया है। इसमें नर्सिंग स्टाफ की अहम भूमिका है। यहां सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में वैक्सीनेशन सेंटर पर गुब्बारों से साज-सज्जा करके सेल्फी प्वायंट बनाया गया। गोल्डन अक्षरों से 100 करोड़ लिखा गया और यहां स्टाफ व वैक्सीन लगवाने आ रहे लोगों ने भी सेल्फी ली।
नागरिक अस्पताल में वैक्सीनेशन इंचार्ज डा. सुशील यादव ने यहां वैक्सीनेशन करने वाली नर्सिंग ऑफिसर्स को बुके देकर उनका स्वागत किया। उनके काम को सराहा।

 (MOREPIC1)

डा. सुशीला यादव ने कहा कि जिस तरह से कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काम किया, वह अपने आप में अनुकरणीय है। इसके बाद जैसे ही वैक्सीन आई और लोगों को लगानी शुरू की गई, इसमें भी स्टाफ ने पूरी तनमतया से काम किया है। नर्सिंग ऑफिसर्स की वैक्सीनेशन में अहम भूमिका है। उन्होंने देश में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करने पर सभी को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस तरह के जोश और जुनून के साथ काम करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मीडिया की भी इस दौर में अहम भूमिका रही है। वे भी बधाई के पात्र हैं।

(MOREPIC2) 

डा. सुशीला यादव ने कहा कि हम सब कोरोना को हराने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। दुनिया के सभी देशों की तुलना में भारत सबसे आगे है। अब बाकी जो बच गये हैं, उन्हें भी जल्दी वैक्सीनेट करके हम कोरोना मुक्त भारत बना देंगेे। जल्द ही बच्चों के लिए भी वैक्सीन आ रही है। उन्होंने गुरुग्राम में कोरोना जांच से लेकर वैक्सीन तक के काम को बेहतरी से करने के लिए सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव के काम को बेहतरीन बताया। गुरुग्राम को वे बहुत आगे लेकर गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम तो सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर नीलम मल्होत्रा, नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय, नर्सिंग ऑफिसर जपिंद्र, नर्सिंग ऑफिसर शुभलता के अलावा सूचना सहायक रितु, जयबीर, दीपक व पुरुषोत्तम समेत काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

(MOREPIC3)

14 जनवरी को गुरुग्राम पहुंची थी वैक्सीन
बता दें कि जब कोरोना वैक्सीन बनी तो देश के अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी वैक्सीन पहुंची। गुरुग्राम में 14 जनवरी को वैक्सीन की सप्लाई पहुंचाई गई। गुरुग्राम जिले समेत पांच जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी और पलवल के लिए शुरुआत में 85 हजार 400 कोविशील्ड वैक्सीन मिली थी। इन्हें पटौदी में बनाए गए कोल्ड चेन प्वायंट में रखा गया। पहली खेप में गुरुग्राम जिले के लिए 44 हजार 950 वैक्सीन, फरीदाबाद के लिए 22 हजार 620, नूूंह के लिए 7120, पलवल के लिए 5090, रेवाड़ी के लिए 5700 वैक्सीन की डोज तय की गई थी।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X