Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हिमालय क्वीन ट्रेन का विस्तार फर्रूखनगर (गुरुग्राम) तक कराने को डा. डीपी गोयल प्रयासरत

Updated on Wednesday, October 20, 2021 17:54 PM IST

-फिलहाल दिल्ली सराय रोहिल्ला से चंडीगढ़ (कालका जी) तक संचालित की जा रही है हिमालय क्वीन एक्सप्रेस ट्रेन

-केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहेब दादाराव दानवे, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद अरविंद शर्मा, सांसद धर्मबीर सिंह, सांसद सुनीता दुगगल, सांसद अरविंद शर्मा, सांसद रमेश कौशिक, सांसद संजय भाटिया, सांसद नायब सिंह सैनी, सांसद रतनलाल कटारिया को मिलकर व ई-मेल से भेजे हैं मांग पत्र

गुरुग्राम। दिल्ली सराय रोहिल्ला से चंडीगढ़ (कालका जी) तक चलने वाली हिमालय क्वीन एक्सप्रेस ट्रेन संख्या-14095/96 का गुरुग्राम के फर्रूखनगर तक विस्तार कराने को लेकर सदस्य रेलवे सलाहकार बोर्ड, जेडआरयूसीसी, उत्तर रेलवे डा. डीपी गोयल प्रयासरत हैं। इस बाबत उन्होंने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहेब दादाराव दानवे, कई सांसदों समेत रेलवे के एजीएम को मांग पत्र सौंपा है। सांसदों से अनुरोध किया है कि वे अपनी तरफ से इस मांग पर संस्तुति देकर यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का विस्तार कराने में अपनी भूमिका निभाएं।

डा. डीपी गोयल ने भेजे गये पत्र में कहा है कि गुरुग्राम से चंडीगढ़ के बीच दैनिक कामगारों, कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है। सभी कर्मचारी दैनिक यात्रा करते हैं। सड़क मार्ग से यात्रा करने पर उनको अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही गुरुग्राम से चंडीगढ़ के बीच यातायात काफी बढ़ जाता है। जिस कारण आवागमन में असुविधा होती है। डा. गोयल ने उनसे अनुरोध करते हुए कहा कि क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम से चंडीगढ़ के बीच में यातायात को अधिक सुगम बनाने के लिए इस रेलगाड़ी का संचालन कराया जाए।

उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र गुरुग्राम से सीधे जुड़े जाएंगे। यहां आने-जाने में लोगों को सहूलियत होगी। जेडआरयूसीसी सदस्य होने के नाते उन्होंने गुहार लगाई कि दिल्ली सराय रोहिल्ला जंक्शन से कालकाजी जाने वाली 14095/96 हिमालय क्वीन एक्सप्रेस ट्रेन का फर्रूखनगर तक विस्तार करें। गुरुग्राम होते हुए यह ट्रेन जाएगी तो लोगों को और अधिक सहूलियत होगी।

डा. डीपी गोयल ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहेब दादाराव दानवे के अलावा यह पत्र भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, सिरसा से सांसद सुनीता दुगगल, रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा को मिलकर सौंपा। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह से भी जल्द मुलाकात करके यह मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके अलावा सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक, करनाल से सांसद संजय भाटिया, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी, अम्बाला से सांसद रतनलाल कटारिया को भी सौंपा है। इन सांसदों के क्षेत्र से होकर यह ट्रेन गुजरती है। डा. गोयल ने सभी सांसदों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्य में पैरवी करके ट्रेन के संचालन का काम करवाएं, ताकि आम जनता को सुगम यात्रा का लाभ मिल सके।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X