Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

ड्रोन-तकनीक पर फोकस करेगी हरियाणा सरकार:चौटाला

Updated on Wednesday, October 13, 2021 22:54 PM IST


चंडीगढ़, 13 अक्तूबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार ड्रोन-तकनीक पर फोकस करेगी ताकि प्रदेश में ड्रोन का निर्माण व विकास हो सके। उन्होंने प्रदेश में एविएशन यूनिवर्सिटी खोलने के लिए केंद्र सरकार को ऑफर भी दिया है।
डिप्टी सीएम, जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य तथा नागरिक उड्डïयन विभाग का प्रभार भी है, आज पंचकूला के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच किए गए ‘गति शक्ति’ कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। नई दिल्ली में जहां प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे, वहीं वीडियो कान्फ्रेंसिंग से कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस दौरान ऑनलाइन जुड़े रहे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल समेत अन्य वरिष्ठï अधिकारी व कई उद्योगपति भी उपस्थित थे।
दुष्यंत चौटाला ने इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों व उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए नेशनल मास्टर-प्लान ‘गति शक्ति’ कार्यक्रम से प्रदेश की प्रगति में भी तेज गति आएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी राज्य में उद्योगों के विकास व प्रदेश के आधारभूत संरचना के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की सहूलियत के लिए ‘हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन’ नीति बनाई है जिसमें अनेक रियायतें दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में लॉजिस्टिक-हब बनाया जा रहा है, हिसार में अंतर्राष्टï्रीय हवाई अड्डïा का निर्माण कार्य जारी है। हिसार से नई दिल्ली के लिए हाई-स्पीड ट्रेन चलाना तथा मैडिकल-पार्क बनाना प्रस्तावित है। गुरुग्राम में हेली-हब (हेलीकॉप्टर हब) स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार को ऑफर किया है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ‘एरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी’ बनाई जा रही है जो देश में अपनी तरह की पहली पॉलिसी होगी। उन्होंने उद्योग विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘वन प्रोडेक्ट वन डिस्ट्रिक्ट’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि एमएसएमई द्वारा हरियाणा में ‘वन प्रोडक्ट वन ब्लॉक’ योजना शुरू की जा रही है जो कि अभी तक अन-टच रहे प्रोडक्टस को पिकअप करने का काम करेगी।
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने राज्य सरकार द्वारा उद्योग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत एमएसएमई के महानिदेशक विकास गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X