Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सीएम ने सिंघु बार्डर खुलवाने को अमित शाह से किया मंथन

Updated on Monday, October 11, 2021 10:19 AM IST



चंडीगढ़, 9 अक्तूबर। कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बार्डर पर बैठे किसानों से एक तरफ का रास्ता खुलवाने के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस बैठक में गृहमंत्री को अब तक हुईअदालती कार्रवाई की रिपोर्ट भी दी। इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी।
कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले नौ माह से सिंघु बार्डर पर हरियाणा की सीमा में बैठे हुए हैं। इससे दिल्ली आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों सिंघु व टीकरी के आसपास के ग्रामीणों के शिष्टमंडल रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मिल चुके हैं।
बीती चार अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आंदोलनरत किसानों को भी अब पार्टी बना लिया है। इस सुनवाई से पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात में इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने हरियाणा में अन्य स्थानों भी पर किसानों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शनों की स्थिति के बारे केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत करवाया गया।
मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध होने के परिणामस्वरूप आम जनता विशेषकर सिंघु बार्डर व टिकरी बार्डर के निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए परेशानी बनी हुई है। निकटवर्ती क्षेत्रों के निवासियों द्वारा अवरूद्ध हुए राजमार्गों को खुलवाने के लिए लगातार मांग भी की जा रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात के उपरांत मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उपरोक्त विषय पर बातचीत जारी है और 20 अक्तूबर को हरियाणा सरकार सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखेगी। किसान नेताओं को भी पार्टी बनाया गया है। इससे पहले किसान संगठनों के साथ कोई सहमति बनती है तो सही है। उसके उपरांत सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार राजमार्गों को खुलवाया जाएगा। किसानों से उनके विरोध प्रदर्शन व आंदोलन के दौरान शांति बनाए रखने की सदैव अपील की जाती  रही है और केंद्रीय गृह मंत्री ने भी यही अपेक्षा की है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X