Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सीएम ने किसानों पर दिया बयान वापस लिया

Updated on Friday, October 08, 2021 22:08 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों किसानों के संबंध में दिए बयान को वापस लेते हुए किसानों से माफी मांग ली है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को आहवान किया है कि वह इस मामले को तूल देकर राजनीतिक रोटियां सेकने का काम न करें।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को दूसरे नवरात्रे के अवसर पर पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। मनसा देवी में माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता की उपस्थिति में कहा कि मां मनसा देवी शक्ति पीठ है। जब उनके दर्शन के लिए आता हूं तो मन में इच्छा होती है कि हरियाणा प्रदेश के लोगों की किस तरह से सेवा की जाए। 
मां ने आज मुझे कहा कि हरेक को शक्ति प्रदान करती हूं। आपको भी शक्ति प्रदान करती हूं, समाज को भी शक्ति प्रदान करती हूं। मुझे आभास हुआ कि पिछले दिनों में मेरे से एक बयान दिया गया। बयान वास्तव में आत्मरक्षा के नाते दिया गया। जिसे बहुत प्रचारित किया जा रहा है कि मुचख्यमंत्री ने लठ उठाने की बात कही। वह किसी के प्रति दुर्भावना से नहीं कही गई। आत्मरक्षा के कारण कही गई है। फिर भी हमारे कुछ साथी आंदोलनकारी लोगों को रास नहीं आया है।
उन्होंने जगह जगह उसका विरोध करना शुरू कर दिया। मां मनसा देवी शक्ति दायिनी मां शक्ति पीठ सबकी रक्षा करेंगी। मैं सबसे पहले तो किसान भाईयों जिनको कष्ट पहुंचा है उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं ये बयान वापस लेता हूं। मैं नहीं चाहता कि हरियाणा की में किसी प्रकिार की लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़े, शांति भंग हो, आखिर आंदोलन करना सबका अधिकार है वह करें।
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पंचकूला पहुंचने पर विधायक एवं विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता तथा पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा की समृद्धि व प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हवन में आहुति भी डाली। इस अवसर पर माता  मनसा  देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को यहां पूर्व में हुए विकास कार्यों तथा पटियाला  वाला  माता  के मंदिर के नवीनीकरण के बारे में जानकारी दी।
पंचकूला के उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की न केवल थर्मल स्कैनिंग आदि की जा रही है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैक्सीनेशन कैंप भी लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संदेश में प्रदेश वासियों को नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  हरियाणा वासियों के सहयोग से कोरोना की दूसरी लहर भी खात्मे की तरफ है और दो करोड़ से अधिक लोग वैक्सीनेशन करवा चुके हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले दिन त्यौहारों के हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि वह कोरोना गाइडलाइन  का  पालन करते हुए त्यौहार मनाएं और जहां तक हो सके बाजारों में कम से कम भीड़ करें।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X