Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हिसार हवाई अड्डे के रनवे में बाधा बनी ट्रैफिक

Updated on Wednesday, October 06, 2021 22:16 PM IST


चंडीगढ़, 6 अक्टूबर। हरियाणा सरकार प्रदेश के  मेगा प्रोजेक्ट ‘महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा,हिसार’ सहित प्रदेश की सभी छह हवाई पट्टियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर जनता को जल्द से जल्द समर्पित करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।
इसी कड़ी में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में उड्डयन विभाग, लोक निर्माण विभाग, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, पर्यावरण विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने हिसार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सहित, पिंजौर, करनाल, महेंद्रगढ़, भिवानी व गुरूग्राम के हवाई पट्टियों के निर्माण कार्यों की प्रगति-रिपोर्ट तलब की और प्रोजेक्ट से जुड़े हर काम को समय पर पूरा करने के आदेश दिए।
हिसार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के काम में हुई देरी को लेकर अधिकारियों ने इसके लिए हिसार-बरवाला रोड़ व हिसार धांसू रोड़ पर चलने वाले यातायात को बाधा बताया। डिप्टी सीएम ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिसार-बरवाला रोड़ बंद होने से लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए मिर्जापुर रोड़ से तलवंडी के पास नेशनल हाइवे को जोडऩे वाला वैकल्पिक रोड़ का फाइनल-प्लॉन अतिशीघ्र तैयार करें ताकि रोड़ का निर्माण कार्य शुरू हो। बैठक में अधिकारियों को धांसू रोड़ को बंद करने के आदेश दिए।
बैठक में जानकारी दी गई कि हिसार के बाल-निगरानी घर को खाली करवाने संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। डिप्टी सीएम ने जल्द इसे खाली करवा कर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि वे ‘महाराजा अग्रसेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा,हिसार’ के रन-वे का निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करें।
बैठक में जहां करनाल, पिंजौर, भिवानी, नारनौल, गुरूग्राम में हेलीपेड सहित हवाई पट्टियों के विस्तार, उनके आधुनिकीकरण, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, चारदीवारी, रनवे लाइट्स, एयर ट्रैफिक कंट्रोल हैंगर आदि पर चर्चा की वहीं डिप्टी सीएम ने हरियाणा के ज्यादा युवाओं को पायलट की टे्रनिंग देने की योजना पर भी विस्तार से अधिकारियों को मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
भिवानी व नारनौल में हवाई पट्टी में रात को लैंडिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए डिप्टी सीएम ने रन-वे लाईट्स लगाने का स्टेटस जाना। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के पास से गुजरने वाली हाई-टेंशन लाइन को शिफ्ट करने के अलावा इन हवाई अड्डों पर 24 घंटे निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, यहां पेयजल आपूर्ति करने, हवाई अड्डे की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने हैंगर, टेक्सी- हवाई पट्टी के विस्तार कार्यों का जायजा लेने के लिए साइट विजिट कर उन्हें रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि करनाल हवाई पट्टी के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने यहां टैक्सी-वे वीआईपी लाऊंज के मरम्मत के काम को तेजी से पूरा करने के साथ साथ करनाल के उपायुक्त को हवाई अड्डे को नेशनल हाईवे से जोडऩे वाली सडक़ का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X