Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में एक लाख एकड़ भूमि की बढ़ेगी उपजाऊ शक्ति

Updated on Wednesday, October 06, 2021 22:12 PM IST

 
 
चंडीगढ़, 6 अक्टूबर। हरियाणा वाटर रिसोर्स ऑथोरिटी की चेयरपर्सन केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि राज्य में आगामी वर्ष के अंदर एक लाख एकड़ भूमि की उर्वरता में सुधार किया जाएगा, जिसके लिए प्रथम चरण का भूमि संबंधित सर्वे चार जिलों में पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही राज्य के नूंह, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा पांच जिलों में दूसरे चरण का सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
अरोड़ा ने बुधवार हरियाणा वाटर रिसोर्स अथोर्टी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर गठित यह अथोर्टी राज्य के विभिन्न जिलों में गिरते जल स्तर तथा वाटर लॉगिंग की समस्या पर एक व्यापक योजना पर कार्य कर रही है। किसानों की सुविधा एवं प्रदेश में भू-जल स्तर से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा केन्द्रीयकृत पानी निगरानी प्रणाली तैयार की जा रही है।
चेयरपर्सन ने बताया कि जहां एक ओर राज्य के 14 जिलों में भू-जल स्तर गिर रहा है,वहीं दूसरी ओर प्रदेश के नौ जिले वाटर लॉगिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। इसमें प्रतिवर्ष नौ प्रतिशत की वृद्घि दर्ज की जा रही है। हरियाणा सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेन्द्र सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को संयुक्त रूप से सर्वे के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
हरियाणा कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.सुमिता मिश्रा ने कहा कि शीघ्र ही उक्त पांच जिलों में सर्वे का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके तहत 415 गांवों में सर्वे किया गया है, जिसमें किसानों से बातचीत कर इस संबंध में जानकारी दी गई।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X