Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने बनाई ड्रोन कारपोरशन, टीएल सत्यप्रकाश होंगे सीईओ

Updated on Monday, October 04, 2021 21:06 PM IST


चंडीगढ़, 4 अक्टूबर।  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न प्रकार के सर्वे, गिरदावरी तथा इमेजिंग के कार्य को तत्परता से निपटाने के लिए ड्रोन इमेजिंग एण्ड इन्फोरमेशन सर्विस आफ हरियाणा लिमिटेड का गठन किया गया है। सोमवार को जारी एक जानकारी में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हरियाणा में हर वर्ष मैनुअल किए जाने वाले सर्वे के कार्यो में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकेंगी और  सर्वे वैज्ञानिक तरीके के किए जा सकेंगे।  
मुख्यमंत्री सोमवार को चंडीगढ़ में दृष्या के बोर्ड आफ डायरेक्टर की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय समय पर किए जाने वाले मैनुअल सर्वे में काफी समय व धन लगता है और अधिक मानव शक्ति का भी प्रयोग करना पड़ता है।
अब ड्रोन के माध्यम से बिना योजना के हो रही बढ़ोतरी का पता लगाने के साथ अवैध कब्जों को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इमेज अनालिसिस के लिए भी सूचना एकत्र की जा सकेगी। इस प्रकार ड्रोन व्यवस्था कई तरह की समस्याओं का निवारण करेगी।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में यह एक अनूठी शुरूआत है। इसका उपयोग राजस्व के अलावा खनन, वन, यातायात, नगर एवं योजना विभाग, कृषि आदि विभागों में किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस कम्पनी का मुख्यालय करनाल में बनाया गया है और यह ड्रोन की खरीद करने के लिए नोडल एजेंसी होगी। इससे मैपिंग, भूमि रिकॉर्ड, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाएं, शहरी क्षेत्र में योजनागत विकास करने में मदद मिलेगी।
बैठक में विभिन्न 25 एजेंडों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दृष्या का चेयरमैन मनोनीत किया गया है और मुख्य सचिव श्री विजय वर्धन को वरिष्ठ वाईस चेयरमैन लगाया गया है। इसके अलावा बोर्ड में 10 निदेशक नियुक्त किए गए हैं और टी एल सत्यप्रकाश को कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा करनाल के उपायुक्त निशांत यादव को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी लगाया गया है।
बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक में ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी के साथ एमओयू साईन करने की अनुमति प्रदान की गई।
000

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X