Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग बना ‘हरियाणा भर्ती सेल काउंटर’ :सुरजेवाला

Updated on Sunday, October 03, 2021 00:16 AM IST



चंडीगढ़, 2 अक्तूबर। हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के लिए हुई परीक्षा भी विवादों में घेरे में आ गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह पेपर भी लीक होने का दावा किया है। गुरुग्राम व फरीदाबाद के चार सेंटर में पेपर बदलने को उन्होंने इसका आधार बनाया है।
शनिवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रैंस में रणदीप ने वह तीनों प्रश्न-पत्र सार्वजनिक किए जो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को दिए गए। रेवाड़ी के एक सेंटर में तो उन्होंने तीनों ही पेपर परीक्षार्थियों को देने का दावा किया है। इसी तरह से गुरुग्राम के कुछ केंद्रों में पहले एक नंबर का पेपर खोला गया और इसके बाद दूसरे नंबर का पेपर देकर परीक्षार्थियों को इसके लिए अतिरिक्त समय दिया गया।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के दो सिटिंग जजों की अध्यक्षता में इसकी जांच करवाने की मांग करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग बेशक यह स्वीकार न करे कि पेपर लीक हुआ है,लेकिन पूरे घटनाक्रम से साबित हो रहा है कि पुलिस कांस्टेबल की तरह अब सब-इंस्पेक्टर भर्ती का पेपर भी लीक हुआ है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को ‘हरियाणा भर्ती सेल काउंटर’ नाम देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि गठबंधन सरकार पेपर लीक माफिया को संरक्षण दे रही है।
प्रदेश में पेपर लीक माफिया सक्रिय है और इसके सरगना को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। सब-इंस्पेक्टर के 400 पदों के लिए कुल 1 लाख 58 हजार 260 युवाओं ने आवेदन किया था। 26 सितंबर को 1 लाख 7 हजार के लगभग युवाओं ने लिखित परीक्षा दी। उनका कहना है कि राज्य के अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर पहले नंबर वाला पेपर खोला गया। गुरुग्राम के तीन सेंटरो में पहले पेपर का समय पूरा होने के बाद परीक्षार्थियों को वहीं रोका गया और उन्हें दूसरे नंबर का पेपर देकर उसे भी सॉलव करवाया गया।
रेवाड़ी के सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में एक-एक करके तीनों ही प्रश्न-पत्र खोले गए। रणदीप ने कहा कि कभी भी अलग-अलग पेपर नहीं होते। पहले की बजाय दूसरा और तीसरा पेपर तभी खोला जाता है, जब पहले वाले लीक हो जाते हैं। यह बात खुद आयोग भी मानता है कि सरकार ने पेपर के तीन सैट इसीलिए तैयार करवाए ताकि लीक होने की स्थिति में तुरंत दूसरा पेपर परीक्षार्थियों को दिया जा सके।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X