Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में स्कूल विद्यार्थियों के लिए लागू होगी पर्वतारोहण योजना:मनोहर लाल

Updated on Thursday, September 30, 2021 19:20 PM IST


चंडीगढ़, 30 सितम्बर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के स्कूल विद्यार्थियों के लिए पर्वतारोहण की एक अनोखी योजना बनाई जाएगी। इसके तहत जो विद्यार्थी पहाड़ों की सबसे ऊंची 10 चोटियों में से किसी एक की चढाई करेगा उसे 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में स्कूली विद्यार्थियों के पर्वतारोहण दल को रवाना करने से पूर्व बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की श्रंखला में राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 75 विद्यार्थियों व अध्यापकों का दल स्कूल शिक्षा विभाग एवं नेशनल एडवेंचर क्लब चंडीगढ़ के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के लाहौल क्षेत्र में 6111 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट यूनम पर पर्वतारोहण करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जो स्पोर्टस हब के रूप में जाना जाता है। हरियाणा के खिलाड़ी ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक में सबसे ज्यादा मैडल लाए हैं । इसलिए स्पोर्टस की तर्ज पर पर्वतारोहण करने वालों के लिए भी योजना बनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में जीवन शिक्षा तक ही सीमित नहीं है। इसके साथ साथ अतिरिक्त गतिविधियों से नवीनतम विचार आते हैं और ज्ञान बढता है। उन्होंने कहा कि जब हम बाहर घूमने जाते है तभी देश व दूनिया की ऊंची चोटियों का पता चलता है। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण में जा रहे दिव्यांग बच्चों की हिम्मत और साहस को दाद देते हैं जो पहली बार साहसिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं जो विश्व रिकॉड बनाकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। पर्वतारोही दल में 25 दिव्यांग छात्र व अध्यापक भी जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोरनी के मल्लाह में वार्षिक कार्यक्रम होते थे लेकिन अब स्कूल के छात्रों को पर्वतारोहण के लिए अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है।
इस अवसर पर पर्वतारोहण दल की छात्रा प्रिया सैनी, अमन, दिव्यांग सुप्रिया, मूक बधिर खालिद ने कहा कि ऐसी गतिविधियों को चित्रों के माध्यम से ही देखते थे लेकिन सरकार ने इसे वास्तविक रूप दिया है। इसके लिए उन्होंने पूरे दल की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वे अवश्य ही सफल होकर चोटी पर 75 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोहण दल को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया।  
इस मौके पर नेशनल एडवेंचर क्लब के चेयरमैन एवं पूर्व मुख्य सचिव एस सी चौधरी ने क्लब गतिविधियां बताई। निदेशक माध्यमिक शिक्षा जे गणेशन, निदेशक मौलिक शिक्षा अंशज सिंह, अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा विवेक कालिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X