Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

जलापूर्ति व स्वच्छता में महिलाओं की तय होगी जिम्मेदारी

Updated on Thursday, September 30, 2021 19:19 PM IST



चंडीगढ़, 30 सितंबर। देशभर में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर में स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन पर दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे।
हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को यहां वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विजय वर्धन ने उपायुक्तों को निर्देश देते हुए हर ग्राम पंचायत को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाना है, ताकि हरियाणा जल जीवन मिशन में अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना सके। इसलिए सभी अधिकारी संबंधित ग्राम सभाओं में संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
जल जीवन मिशन के तहत हरियाणा में गांव में जल एवं स्वच्छता समिति गठित की गई है। इस समिति में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया गया है। इस समिति की देखरेख में ग्राम कार्य योजना (विलेज एक्शन प्लान) बनाई गई है, जिसमें पेयजल आपूर्ति योजना के बारे में पूर्ण विवरण है और ग्राम पंचायत में इस विवरण के तहत पेयजल आपूर्ति योजना को क्रियान्वित किया जाएगा।
मिशन के तहत  गांव में सभी घरों में कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से सभी घरों में नल के कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए गए हैं तथा पेयजल योजना के सुदृढीकरण के कार्य प्रगति पर हैं। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह, विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक आर सी बिढान, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जे गणेशन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X