Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कोरोना की दो वैक्सीन लेने वाले ही बनेंगे प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट

Updated on Thursday, September 30, 2021 19:18 PM IST


चंडीगढ़, 30 सितंबर। कोरोना की दूसरी लहर के बीच हो रहे ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रचार के लिए एक दिन का समय कम कद दिया है। अब ऐलनाबाद में 72 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। प्रत्याशी अपने साथ भीड़ लेकर नहीं चल सकेंगे।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन आयुक्त अनुराग अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। 
बैठक में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अलावा कांग्रेस की ओर से कोषाध्यक्ष रोहित जैन, भाजपा के एडवोकेट पवन शर्मा, बसपा से एडवोकेट गुरमीत सिंह तथा इनेलो से एडवोकेट संदीप गोयत मौजूद रहे। जेजेपी की ओर से कोई प्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुंचा।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिक भीड़ जुटाने पर पाबंदी लगाई है। नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशी अपने साथ अधिकतम दो गाड़ी साथ लेकर जा सकेंगे। निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में उम्मीदवार के साथ दो लोगों के जाने की इजाजत होगी। किसी तरह के जुलूस की परमिशन नहीं रहेगी।
इंडोर में क्षमता के अनुसार 30 प्रतिशत या अधिकतम 200 लोग जुट सकेंगे। बैठक में शामिल होने वाले लोगों की संख्या गिनने के लिए रजिस्टर रखा जाएगा। इसी तरह से ओपन ग्राउंड में क्षमता के 50 प्रतिशत या अधिकतम 500 लोगों के जुटने की इजाजत निर्वाचन आयोग ने दी है।
चुनाव से जुड़ी बैठकों में पुलिस व प्रशासन द्वारा की जाने वाली बैरिकेडिंग का खर्च उम्मीदवार या संबंधित पार्टी द्वारा वहन किया जाएगा। चुनावी रैलियों के लिए केवल उन्हीं मैदानों का उपयोग किया जाएगा, जिन्हें पूरी तरह से घेराबंदी/बैरेकिडिंग हो सकेगी। उपचुनाव के दौरान रोड-शो, मोटरसाइकिल, साइकिल या कार रैली की अनुमति नहीं होगी। इतना ही नहीं, नुक्कड़ सभाओं में भी अधिकतम 50 ही लोगों की भीड़ जुटाने की परमिशन रहेगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि उपचुनाव में उन्हीं अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। राजनीतिक दलों के भी उन्हीं नेताओं को पोलिंग एजेंट के रूप में मंजूरी मिलेगी, जो दोनों डोज लगवा चुके हैं। मतदान और मतगणना के दिन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ फेस मॉस्क सभी के लिए अनिवार्य रहेगा।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X